Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, प…
Worker death protest at Jaiswal Neco Plant(Image Source: social media)
Worker death protest at Jaiswal Neco Plant(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

 CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

CG News: सिलतरा स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान संतोष वर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर उचित मुआवजा, स्थायी नौकरी और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 03:40 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
धरसींवा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 CG News: सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में सोमवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजन, सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि फैक्ट्री के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने प्लांट में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रबंधन से न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है। 

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत मृतक की पहचान मोहदा निवासी संतोष वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, संतोष लंबे समय से जायसवाल निको प्लांट में काम कर रहा था। सोमवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, श्रमिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

संतोष की मौत के बाद एक बार फिर सिलतरा-सांकरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों की सुरक्षा और फैक्ट्रियों में लागू सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि कई औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों से पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बिना काम कराया जाता है। उनका कहना है कि भारी प्रदूषण और खतरनाक परिस्थितियों के बीच काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखाता। मोहदा निवासी स्थानीय ग्रामीण लोकेश कश्यप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में श्रमिकों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम कराया जाता है। उन्होंने मृतक के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग की।

स्थायी नौकरी और मुआवजे की मांग 

 जनपद सदस्य प्रतिनिधि ईश्वर निषाद ने कहा कि जब तक मृतक के परिजनों को न्याय, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की भी मांग की।

 मौके पर पहुंची पुलिस प्रबंधन से बातचीत 

घटना और प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल श्रमिक की मौत का वास्तविक कारण जांच का विषय है। वहीं, प्रदर्शनकारियों की मांगों और प्रबंधन के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें