"ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा" के लिए 10 परिणाम मिले
दुर्ग
Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
Crime News: पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के नेटवर्क का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी Wimbzz ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त कर फरार मुख्य आरोपी देवेंद्र साहू की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने का न्यायालय ने आदेश दिया है। कार्रवाई के दायरे में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित जमीन, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक एफडी की रकम शामिल है। इस मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रायगढ़
बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अंकित अग्रवाल को पकड़ा जा चुका है, जबकि अमित अग्रवाल अभी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों पर व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित करता था।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, रायपुर से मुख्य आरोपी देव बंसल गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर से मुख्य आरोपी देव बंसल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। जांच में सामने आया कि यह सट्टा गिरोह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के जरिए अलग-अलग राज्यों में बैठकर क्रिकेट सट्टा चला रहा था। इससे पहले इस मामले में विकास अग्रवाल, विनय अग्रवाल और गगन अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से iPhone 16 Pro सहित डिजिटल साक्ष्य और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
महासमुंद
Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त
Illegal Clinic: महासमुंद के झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण मिलने पर पंचनामा तैयार कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर हुई इस कार्रवाई में दवाइयां और उपकरण जब्त किए गए। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर संभाग
Arang News: चंदखुरी का मां कौशल्या मंदिर, माता की गोद में विराजते हैं बाल श्रीराम
Arang News: चंदखुरी स्थित मां कौशल्या मंदिर माता की गोद में विराजित बाल श्रीराम की प्रतिमा, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।
रायगढ़
कार्रवाई : ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत हवाला और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड आकाश पंसारी सक्ती से गिरफ्तार!
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करण चौधरी गैंग से जुड़े और लंबे समय से फरार आरोपी आकाश पंसारी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सट्टा संचालन और अवैध पैसों के ट्रांसफर में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
रायपुर
पुलिस रेड : मोबाइल से चल रहा ऑनलाइन सट्टा ध्वस्त, 1.90 लाख की संपत्ति सहित आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में कंकाली तालाब के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन के जरिए Uncle777.com और Annapoorna Book जैसे प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, नकदी और दोपहिया वाहन सहित करीब ₹1.90 लाख की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है और इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़
ऑपरेशन अंकुश : खरसिया में IPL सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य खाईवाल समेत 3 गिरफ्तार
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में IPL के दौरान चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई की। खरसिया थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों—अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल और नरेंद्र राठौर—को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल ₹51,000 नकद, मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल अकाउंट/आईडी बरामद हुए। जांच में सामने आया कि ये आरोपी मोबाइल, व्हाट्सएप ग्रुप और एक वेबसाइट के जरिए IPL मैचों पर अवैध सट्टा चला रहे थे और एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे।
छत्तीसगढ़
IPL मैच सट्टा: रायगढ़ में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में Indian Premier League मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।