📅 Monday, 13 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ IPL मैच सट्टा: रायगढ़ में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइं…
छत्तीसगढ़

IPL मैच सट्टा: रायगढ़ में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में Indian Premier League मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
कीर्तिमान डेस्क
10 Apr 2026, 04:45 PM
📍 रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी IPL टी20 मैच में कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे थे, तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल जब्त किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो लोग मोबाइल के जरिए IPL टी-20 क्रिकेट मैच (कोलकाता और लखनऊ) पर बॉल टू बॉल सट्टा सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दबिश दी। वहां से सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली निवासी पंकज जयसिंह और देवांगन पारा बोईरदादर निवासी जयदेव मित्रा को हिरासत में लिया गया।

मौके पर जयदेव मित्रा को सट्टे का हिसाब लिखते और मोबाइल से सट्टा खेलते हुए पाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे थे और सट्टे की रकम ऑनलाइन माध्यम से लेते थे।

सट्टा खाईवाल शानू फरार 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टे से जुड़ा पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला, निवासी पंचवटी कॉलोनी के लिए किया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

रिमांड पर जेल 

19 फरवरी 2026 को जमुना ईन चौक स्थित अजय कोल्ड्रिंक्स और पान सेंटर में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने की सूचना पर पुलिस ने हेमंत बत्रा को पकड़ा था। पूछताछ में हेमंत बत्रा ने बताया कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा चला रहा था और पूरा लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था।

जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू (36 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर की पहचान की गई और उसकी तलाश की जा रही थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

होगी कार्रवाई 

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस केवल सट्टा खाईवाल और सट्टा लिखने वालों पर ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। जैसा कि हाल की कार्रवाई में किया गया है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मौके पर क्या मिला

  • आरोपी मोबाइल के जरिए लाइव सट्टा चला रहे थे
  • एक व्यक्ति सट्टे का हिसाब लिख रहा था
  • ऑनलाइन माध्यम से पैसे का लेन-देन किया जा रहा था
  • पुलिस ने एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया

मुख्य आरोपी फरार

  • पूछताछ में सामने आया कि पूरा नेटवर्क “शानू बेरीवाला” के लिए काम कर रहा था
  • पुलिस उसकी तलाश कर रही है

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?