Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: IVF सेंटरों के डाटा से जुटाए जाते थे…
Newborn buying and selling case (Image Source: social media)
Newborn buying and selling case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Raipur News: IVF सेंटरों के डाटा से जुटाए जाते थे ग्राहक, दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

Raipur News: रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच में IVF सेंटरों से गोपनीय जानकारी लीक होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को आठ राज्यों तक नेटवर्क फैले होने और 100 से अधिक बच्चों के सौदे की आशंका है। अब तक छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 08:10 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: शहर में सामने आए नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) के हाथ अहम जानकारियां लगी हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह के सदस्य ग्राहक तलाशने के लिए IVF सेंटरों का सहारा लेते थे। आरोप है कि IVF सेंटरों से जुड़े कुछ कर्मचारी पैसों के लालच में निःसंतान दंपतियों की गोपनीय जानकारी गिरोह तक पहुंचाते थे। पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में गिरफ्तार एक पुरुष नर्स पहले IVF सेंटर में ब्लड सैंपलिंग का काम करता था और वहीं से संवेदनशील डाटा लीक कर बेचता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब संदिग्ध IVF सेंटरों की भूमिका की भी पड़ताल करने की तैयारी में है। दूसरी ओर, प्रशासन ने दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक लाख रुपये महीने के किराये पर लिया था अस्पताल 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध रूप से डिलीवरी कराने और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने के मामले में पकड़ा गया आरोपित महानंद पहले कई निजी अस्पतालों में जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के तौर पर काम कर चुका है। इसी दौरान उसकी पहचान दिवाकर अस्पताल के संचालक डॉ. बीआर दिवाकर से हुई। बताया जा रहा है कि समझौते के तहत उसने एक लाख रुपये मासिक किराये पर अस्पताल लिया था और यहीं से नवजातों की खरीद-फरोख्त का धंधा शुरू किया।

गली के भीतर तीन मंजिला मकान में चल रहा था अस्पताल 

जमीनी पड़ताल में यह भी सामने आया कि दिवाकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल गोगांव स्थित बसंत विहार के मुख्य द्वार से करीब दो किलोमीटर अंदर एक गली में तीन मंजिला मकान के भीतर संचालित हो रहा था। बाहर लगे बोर्ड पर मेडिसिन, शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, न्यूरो, यूरो, कार्डियो और छाती रोग सहित कई विभागों के नाम लिखे थे, लेकिन किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक का नाम दर्ज नहीं था।

मुफ्त इलाज का झांसा देकर बुलाया, प्रसव के बाद बनाया बंधक 

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब सुंदरगढ़ की एक गर्भवती महिला करीब 20 दिन पहले रायपुर निवासी कृतिका साहू के संपर्क में आई। कृतिका ने नि:शुल्क इलाज और सुरक्षित डिलीवरी का भरोसा दिलाकर उसे रायपुर बुलाया तथा गीतिका और अहिल्या से उसकी मुलाकात कराई। बताया जाता है कि 4 नवंबर को प्रसव होने के बाद महिला और उसके नवजात शिशु को अहिल्या के घर में कथित तौर पर बंधक बना लिया गया। आरोपितों ने महिला की सहमति के बिना बच्चे को बेचने का प्रयास किया, लेकिन सौदे की रकम के बंटवारे को लेकर आपस में हुए विवाद के बाद पूरा राज खुल गया।

प्रशासन और पुलिस का क्या कहना है?

"अस्पताल पर कार्रवाई के लिए अब सीएमएचओ को पत्र लिखा गया है। खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य साक्ष्यों को लेकर जांच जारी है।"

— राहुल देव शर्मा, एडीसीपी, वेस्ट जोन रायपुर

"मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

— डॉ. गौरव सिंह, कलेक्टर

"अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमएचओ को पत्र भेजा गया है। खरीद-फरोख्त से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह भी देखा जा रहा है कि आरोपितों ने अब तक कितने बच्चों का सौदा किया है।"

— अर्चना धुरंधर, थाना प्रभारी, आजाद चौक

आठ राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा बच्चों के सौदे की आशंका 
जांचकर्ताओं के अनुसार, यह गिरोह वर्ष 2024 से सक्रिय था और इसका नेटवर्क करीब आठ राज्यों तक फैला हो सकता है। प्रारंभिक आकलन और वाट्सएप चैट व पूछताछ से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस को 100 से अधिक बच्चों की खरीद-बिक्री होने की आशंका है। गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर या अक्षम महिलाओं को पैसों का प्रलोभन देकर उनसे नवजात लेता था और जरूरतमंद निःसंतान दंपतियों को सौंपता था। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और संभावित खरीदारों की तलाश कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें