Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बे…
Body of missing youth Arjun Singh found at Darri Dam(Image Source: AI Photo)
Body of missing youth Arjun Singh found at Darri Dam(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING कोरबा

Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब

Crime News: कोरबा के दर्री डेम में ASI धनंजय सिंह के 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह का शव मिला। वह 18 नवंबर से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भ
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 11:54 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री डेम से एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धनंजय सिंह का बेटा था। अर्जुन पिछले चार दिनों से लापता था। मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों ने शनिवार को डेम के पानी में उसका शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की पड़ी शव पर नजर

जानकारी के अनुसार, प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पानी में एक युवक का शव दिखाई दिया। मछुआरों ने बिना देर किए इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर ASI धनंजय सिंह को भी बुलाया गया। उन्होंने शव की पहचान अपने 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

18 नवंबर को बाइक लेकर कॉलेज जाने निकला था

परिजनों के मुताबिक, अर्जुन सिंह 18 नवंबर को घर से बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए निकला था। लेकिन वह न तो कॉलेज पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी कोशिशों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जांच के दौरान अर्जुन के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के आसपास मिली है। हालांकि, पुलिस को अब तक उसका मोबाइल और बाइक बरामद नहीं हुए हैं। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह डेम तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसके साथ आखिर क्या हुआ। 
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दर्री थाना क्षेत्र के दर्री डेम में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस युवक के लापता होने से लेकर डेम में शव मिलने तक की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। मोबाइल फोन और बाइक की तलाश भी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें