Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान की अधेड़ की लाश पेड़ पर झूलती मिली, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र
Korba News: कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में 36 वर्षीय शिवचरण साहू का शव मिला। पुलिस को 19 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्कूल बंद होने से आर्थिक तंगी, कर्ज और नौकरी के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी का जिक्र किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Korba News: कटघोरा|आर्थिक तंगी से
परेशान एक कारोबारी का शव गांव के एक पेड़ पर झूलता हुआ मिला, कटघोरा पुलिस का कहना
है कि मृतक के एक सुसाइडल नोट दिया है जिसमें उसने आत्महत्या के कारणों का खुलासा
किया है। मृतक ढेलवाडीह गांव का शिवचरण साहू (36 वर्ष) है। पुलिस के अनुसार कटघोरा
थाना के जेंजरा बायपास से लगे एक बबूल के पेड़ में ग्रामीणों ने एक शव को लटकते हुए
देखा, सूचना पर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से 19
पन्ने का एक सुसाइडल नोट बरामद किया है जिसमें लिखा है कि वह आर्थिक तंगी का शिकार
है और उसकी यह स्थिति 50 लाख की ठगी होने कारण हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL)
टीम ने
सुसाइड नोट की जांच के लिए राइटिंग एक्सपर्ट को भेजने की बात कही है। कोरोना काल में स्कूल खोलने के बाद बढ़ी आर्थिक परेशानी
सुसाइड नोट के मुताबिक, उसने कोरोना महामारी के दौरान एक स्कूल शुरु किया था लेकिन लॉनलाइन के चलते उसे स्कूल बंद करना पड़ा इसके बाद से ही उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई और लंबे समय तक समय तक पैसों की तंगी से जुझता रहा।
पुलिस कर रही सुसाइट नोट की जांच
कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और मौके से सुसाइट नोट बरामद हुआ है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही मृतक नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।ऑनलाइन क्लास कब से शुरू हुआ था
भारत में कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई मार्च 2020 से शुरू हो गई थी। 24 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद स्कूलों ने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराना शुरू किया।
मार्च 2020: कई स्कूलों ने Zoom, Skype, Google Classroom और WhatsApp के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की।
9 अप्रैल 2020: शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि देशभर के स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं।
17 मई 2020: केंद्र सरकार ने PM eVIDYA डिजिटल शिक्षा पहल शुरू की।
14 जुलाई 2020: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए PRAGYATA दिशा-निर्देश जारी किए गए।