Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गि…
Balrampur Police Arrest Ganja Smuggler(Image Source: Social Media)
Balrampur Police Arrest Ganja Smuggler(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला

Ganja Smuggling: बलरामपुर पुलिस ने लावारिस इनोवा कार से 70.390 किलो गांजा बरामदगी के मामले में महाराष्ट्र के पालघर निवासी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फास्टैग और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान हुई। गांजे की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है।

य
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 04:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के एक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले लावारिस हालत में मिली इनोवा कार से 70.390 किलो गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने फास्टैग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी पहचान की।

35 लाख रुपए से अधिक का गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम फुलीडुमर से महुवारी जाने वाले मार्ग पर एक इनोवा कार (MH 04 DY 9471) काफी समय से लावारिस खड़ी है। सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में मैकेनिक की मदद से कार का लॉक खुलवाकर तलाशी ली। इस दौरान कार की डिक्की से भूरे रंग के टेप में लिपटे 18 पैकेट मिले। वहीं, एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 16 अन्य पैकेट रखे हुए थे। जांच करने पर सभी 34 पैकेटों में गांजा मिला। इसका कुल वजन 70.390 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख 19 हजार 500 रुपए बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त कर ली गई, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा

पूछताछ में अशोक कुमार यादव ने बताया कि उसने मुंबई के एक व्यक्ति से इनोवा कार खरीदी थी, लेकिन वाहन का नामांतरण अपने नाम पर नहीं कराया था। कोरोना काल में दुकान बंद होने के बाद वह अपने गांव मिर्जापुर लौट आया था और ड्राइवरी का काम करने लगा था। आरोपी के अनुसार, जुलाई 2026 में वह अपने कुछ साथियों के साथ ओडिशा के सुंदरगढ़ पहुंचा था। वहां इनोवा में गांजा लोड किया गया। इसके बाद 22 सितंबर को वह साथियों के साथ छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहा था।

हादसे के बाद रास्ते में छोड़ दी थी कार

पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि वाड्रफनगर के आसपास एक ट्रक के पेड़ से टकराने के कारण आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उसकी इनोवा आगे चल रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद वह वाहन लेकर तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुलिस की मौजूदगी की आशंका होने पर उसने कच्चे रास्ते में कार खड़ी कर दी और अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया।

फास्टैग की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

कार लावारिस मिलने के बाद पुलिस ने उसके फास्टैग से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच शुरू की। इसी जांच के दौरान अशोक कुमार यादव की पहचान सामने आई। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों और गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें