Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज Forest Land Encroachment: 20 एकड़ वन कब्जा मुक्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप Indians Trapped in Russia: नौकरी करने गए छत्तीसगढ़ के दो युवा रूस में फंसे, खाने में दे रहे सुअर का मांस Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज Forest Land Encroachment: 20 एकड़ वन कब्जा मुक्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप Indians Trapped in Russia: नौकरी करने गए छत्तीसगढ़ के दो युवा रूस में फंसे, खाने में दे रहे सुअर का मांस Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी
W 𝕏 f
होम › बलौदाबाज़ार › Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों…
Suspicious deaths of three people in Sukli village(Image Source: social media)
Suspicious deaths of three people in Sukli village(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बलौदाबाज़ार

Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

Crime News: बलौदाबाजार के सुकली गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

भ
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 03:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलौदाबाज़ार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घर में अचेत मिले मां और दोनों बच्चे 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28), उनके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10) और पांच वर्षीय दिव्यांश मानिकपुरी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने बच्चों के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस परिवार से जुड़े घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर तीनों की जान किन हालात में गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सुकली गांव में शोक का माहौल है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें