Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पता…
Kanker hospital vandalism case 14 accused arrested(Image Source: social media)
Kanker hospital vandalism case 14 accused arrested(Image Source: social media)
🔴 BREAKING कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार

Kanker News: बच्चे की मौत के बाद कांकेर के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में तोड़फोड़ और स्टाफ को धमकी देने के मामले में पखांजूर पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भ
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 06:50 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanker News: कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में तोड़फोड़ और अस्पताल कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में पखांजूर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जबरन घुसकर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान अस्पताल की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने पूछताछ और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है। बच्चे की मृत्यु के बाद आसपास के गांवों के कुछ लोग एकजुट होकर कापसी के श्रीरामचंद्र अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने अस्पताल में जबरन प्रवेश किया और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, कांच, टेबल-कुर्सियां, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, एसी, कूलर और अन्य फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच 

अस्पताल से जुड़े प्रार्थी सुनील हलदार निवासी कापसी ने 14 जून 2026 को थाना पखांजूर में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 127(2), 324(5), 333, 190 और 191(2) के अलावा छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति को क्षति व हानि) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को मामले में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजीत सरकार की निशानदेही पर तोड़फोड़ में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा और पत्थर भी जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत सरकार (28), समीर दास (39), किशोर राजवंशी (21), बप्पी मजूमदार (31), सोनातन उर्फ सनातन सरदार (28), संजीव कुमार मंडल (44), राजेश पाल (29), निर्मल चकवर्ती (33), सुमित समद्दार (31), विकास केशवानी (24), रमेन्द्र उर्फ रमेन मौलिक (39), नेपाल हलदार (53), कल्पना हलदार (47) और अर्जुन उर्फ अरजन हलदार (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पखांजूर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी गोण्डाहूर निरीक्षक योगेश सोनी, थाना प्रभारी बड़गांव निरीक्षक अनिल पालेश्वर, PSI अमिना, ASI वेदन सलामे, पुरुषोत्तम ठाकुर और बिन्दुलता देवांगन सहित पखांजूर थाना पुलिस एवं DRG बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने की कानून का पालन करने की अपील

पखांजूर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घटना या विवाद के बाद कानून अपने हाथ में न लें। अपनी शिकायतों के समाधान के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाएं और पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी देने के लिए कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया है। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें