Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई खुलासा : म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, साइबर ठगी में 18 आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका :  पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला हादसा :  राखड़ से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा लंबा जाम, यात्रियों को भारी परेशानी वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई खुलासा : म्यूल बैंक अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, साइबर ठगी में 18 आरोपी गिरफ्तार चरित्र शंका :  पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला हादसा :  राखड़ से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा लंबा जाम, यात्रियों को भारी परेशानी
W 𝕏 f
होम धमतरी धमतरी : एम्बुलेंस चालक से मारपीट व तोड़फोड़, 3 आर…
एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी

धमतरी : एम्बुलेंस चालक से मारपीट व तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले के ग्राम उमरदा में सड़क दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस चालक राधेश्याम निर्मलकर के साथ मारपीट और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आपातकालीन सेवा में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 04:03 PM
धमतरी

धमतरी जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा में बाधा डालने और एम्बुलेंस चालक से मारपीट करने के गंभीर मामले में धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित चिकित्सा सेवा संस्थानों की सुरक्षा से जुड़े विशेष प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 की रात ग्राम उमरदा गौठान के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर वंदे मातरम परिवार समिति की एम्बुलेंस (क्रमांक CG 05 15001) चालक राधेश्याम निर्मलकर मौके पर पहुंचे थे और राहत कार्य शुरू किया था।

चालक से विवाद और मारपीट

इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एम्बुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए चालक से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चालक के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमले के बाद आरोपियों ने एम्बुलेंस वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। इसमें वाहन के सामने का कांच, बोनट, एंटीगेटर सहित कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

पुलिस जांच और केस दर्ज

घटना की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 177/2026 दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने बयान, घटनास्थल निरीक्षण, वीडियो फुटेज और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिनाख्ती कार्रवाई के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। पुलिस ने ग्राम उमरदा निवासी रमन दीवान (30), तामेश्वर पटेल (33) और फनेन्द्र उर्फ विक्की चंद्राकर (25) को गिरफ्तार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, एम्बुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें