Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Dhamtari News: भगवान श्रीराम पर टिप्पणी का आरोप, …
Police investigating a dispute in the town(Image Source: social media)
Police investigating a dispute in the town(Image Source: social media)
महासमुंद

Dhamtari News: भगवान श्रीराम पर टिप्पणी का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई FIR

Dhamtari News: नगरी में चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में हिंदू जागरण मंच ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 11:54 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में आयोजित एक चंगाई सभा को लेकर विवाद गहरा गया है। 22 नवंबर को हुई प्रार्थना सभा के दौरान भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में दिनेश साहू पर आरोप लगाते हुए नगरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंगाई सभा के विरोध में मौके पर पहुंचे थे कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर को नगरी में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा का आयोजन शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किए बिना किया जा रहा था। इसी बात को लेकर संगठन के कार्यकर्ता विरोध जताने मौके पर पहुंचे थे।

भगवान श्रीराम पर टिप्पणी का आरोप, बढ़ा विवाद

विरोध के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दिनेश साहू पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह टिप्पणी पुलिस और संगठन के सदस्यों की मौजूदगी में की गई। इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। 
घटना के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नगरी थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी। संगठन का कहना है कि उनका विरोध सभा के नियम उल्लंघन को लेकर था, लेकिन भगवान श्रीराम के प्रति की गई टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें