Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के द…
The common man kitchen budget has been affected (Image Source: Keertiman Media)
The common man kitchen budget has been affected (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING कारोबार Featured

Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन

Food Price Hike: पिछले एक साल में खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है। प्याज के दाम करीब दोगुने होकर 53 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। वहीं चीनी, चावल, सरसों तेल और अरहर दाल की कीमतों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 08:28 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Food Price Hike: आम आदमी की थाली पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। पिछले एक साल में रोजमर्रा की जरूरत की चीजों, खासकर खाद्य पदार्थों की कीमतों में आए उछाल ने मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। 24 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2026 के बीच केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि रसोई चलाना अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।

प्याज ने फिर निकाले आंसू, चीनी और चावल भी महंगे 

भारतीय रसोई की जान माने जाने वाले प्याज की कीमतों में सबसे ज्यादा आग लगी है। बीते एक साल के भीतर इसके दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। नवंबर 2025 में जो प्याज औसतन 26.96 रुपए प्रति किलो के भाव बिक रहा था, वह 24 नवंबर 2026 को 53.38 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। मिठास घोलने वाली चीनी भी अब जेब पर भारी पड़ रही है। पिछले साल 46.60 रुपए प्रति किलो मिलने वाली चीनी अब 31 फीसदी से ज्यादा उछलकर 61.06 रुपए प्रति किलो हो गई है। इसी तरह, 2024 में 43.34 रुपए प्रति किलो बिकने वाला चावल अब 11.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.25 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि गेहूं और आटे की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी ही दर्ज की गई है।

खाने के तेल और दालों में भी उछाल 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य तेलों की कीमतों में भी बड़ी तेजी आई है, जिसने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है:

  • सरसों का तेल: इसका औसत खुदरा भाव 186.54 रुपए से बढ़कर 215.30 रुपए प्रति लीटर हो गया है, यानी सीधे तौर पर 28.76 रुपए की बढ़ोतरी।

  • सोयाबीन और सूरजमुखी तेल: सोयाबीन तेल 15.56 फीसदी महंगा होकर 169.45 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि सूरजमुखी का तेल 165.05 रुपए से बढ़कर 190.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

    प्रोटीन का मुख्य स्रोत मानी जाने वाली दालें भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती दिख रही हैं। चना दाल में 10 फीसदी का उछाल आया है और यह 86.85 रुपए से बढ़कर 96.13 रुपए प्रति किलो हो गई है। तुअर (अरहर) दाल 115 रुपए से सीधे 136 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, वहीं मसूर दाल की कीमतों में भी 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस चौतरफा महंगाई के बीच थोड़ी राहत सिर्फ आलू और टमाटर ने दी है, जिनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

आखिर क्यों बेकाबू हो रही हैं कीमतें? 

बाजार विशेषज्ञों और आंकड़ों के विश्लेषण से महंगाई बढ़ने के पीछे चार प्रमुख कारण सामने आ रहे हैं:

  1. कमजोर मानसून: अनियमित और कमजोर बारिश के कारण घरेलू स्तर पर फसलों के उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

  2. विदेशी तेल पर निर्भरता: भारत अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा खाद्य तेल विदेशों से आयात करता है, जिससे वैश्विक बाजार की हलचल का सीधा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है।

  3. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी अस्थिरता ने माल ढुलाई और लागत को बढ़ा दिया है।

  4. वैश्विक तनाव: पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सप्लाई रूट बाधित हुए हैं, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें