Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई …
14.2 kg of ganja and a trolley bag (Image Source: AI Photo)
14.2 kg of ganja and a trolley bag (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार

Ganja Seizure: बागबाहरा पुलिस ने पिथौरा चौक के पास दो आरोपियों से 14.2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों आरोपी नवी मुंबई के निवासी हैं और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 08:04 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Seizure: ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा करीब 14.200 किलोग्राम अवैध गांजा बागबाहरा पुलिस ने पकड़ लिया है। जब्त गांजे और अन्य सामान की कुल कीमत 7 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में नवी मुंबई के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को प्रशिक्षु उप निरीक्षक भुवन सिंह कंवर अपनी टीम के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर निकले थे। सुबह करीब 10:05 बजे बस स्टैंड बागबाहरा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग एनएच-353 रोड स्थित पिथौरा चौक के पास संदिग्ध ट्रॉली बैग लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी बागबाहरा को जानकारी दी गई और मौके पर गवाहों को साथ लेकर पिथौरा चौक पहुंचा गया।

पुलिस को देखते ही भागने लगे थे दोनों 

पिथौरा चौक पर नीले और काले रंग के दो ट्रॉली बैग के साथ खड़े दोनों युवकों ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, वे भागने की कोशिश करने लगे। स्टाफ ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम काशीनाथ पिरान्ना मुलगे (46 वर्ष) और जितेंद्र सायबाना जिगजनी (37 वर्ष) बताया। दोनों ही नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के रबाडा इलाके के रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उनके बैग में गांजा रखा है, जिसे वे बरहमपुर (ओडिशा) से लेकर नवी मुंबई में खुदरा बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे।

तौल और जब्ती की कार्रवाई 

कानूनी प्रक्रिया और गवाहों की मौजूदगी में जब दोनों ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो भीतर गांजे के पैकेट मिले। मौके पर तौलकर्ता को बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराया गया—

  • काशीनाथ के कब्जे से: नीले रंग के ट्रॉली बैग में रखे 5 पैकेटों से कुल 10.200 किलोग्राम गांजा मिला। इसके अलावा उसके पास से एक मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद हुए।

  • जितेंद्र के कब्जे से: काले रंग के ट्रॉली बैग में रखे 2 पैकेटों से 4 किलोग्राम गांजा और 500 रुपये नकद मिले।

कुल 14.200 किलोग्राम गांजे की कीमत 7 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है, जबकि मोबाइल व नकदी को मिलाकर कुल जब्ती 7 लाख 15 हजार रुपये की है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई है।

आगे की विवेचना जारी 

दोनों आरोपियों के पास गांजा परिवहन करने को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने धारा 20(बी)(ii)(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके परिजनों को सूचना दी। मामले की आगे की जांच जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें