Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट Ganja Seizure: 12 किलो गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का माल जब्त CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट Ganja Seizure: 12 किलो गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का माल जब्त
W 𝕏 f
होम › कबीरधाम › Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के…
Police seize 407 kg of cannabis in Kabirdham(Image Source: Social Media)
Police seize 407 kg of cannabis in Kabirdham(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING कबीरधाम

Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट

Ganja Smuggling: कबीरधाम के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपए बताई गई है। मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

य
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 11:24 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कबीरधाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है, चिल्फी थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को चिल्फी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो लोग रायपुर और कवर्धा के रास्ते मध्य प्रदेश के जबलपुर की ओर जा रहे हैं। मुखबिर ने ट्रक की पहचान बताते हुए जानकारी दी थी कि उसके दोनों तरफ अंग्रेजी में 'PADHAN' लिखा हुआ है।

ट्रक की सीट के ऊपर बनाया था गुप्त चेंबर

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम राजू यादव और उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने विकास यादव बताया। दोनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो चालक की सीट के ऊपर एक गुप्त चेंबर मिला। इसकी जांच करने पर टेप से लिपटे गांजे के 192 पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन 407 किलो 330 ग्राम पाया गया।

ओडिशा से ट्रक में रखा गया था गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक 17 नवंबर को अलीगढ़ से रवाना हुआ था। इसके बाद 21 नवंबर को ओडिशा के सुनकी घाटी में ट्रक के गुप्त चेंबर में गांजे के पैकेट रखे गए थे। वहां से दोनों इसे लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने गांजा और कंटेनर ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई से संबंधित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें