Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट Ganja Seizure: 12 किलो गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का माल जब्त CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत Liquor Scam: आरोपी विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी, जल्द आएगा भारत Food Safety Inspection: विशाल मेगा मार्ट में पास्ता के पैकेट में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने स्टॉक किया सील Train Accident: आधार कार्ड बनवाने निकली युवती ट्रेन की चपेट में आई, हालत गंभीर Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट Ganja Seizure: 12 किलो गांजे के साथ मुंबई की महिला गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का माल जब्त
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Farmers News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ…
Paddy procurement in Chhattisgarh(Image Source: Social Media)
Paddy procurement in Chhattisgarh(Image Source: Social Media)
रायपुर Featured

Farmers News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 9 दिन में 2 लाख 78 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा खरीदी

Farmers News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है। 23 नवंबर तक प्रदेश में 2 लाख 78 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक 70 हजार से ज्यादा किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। सरकार 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है।

य
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 10:33 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmers News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेज हो गया है। खरीदी शुरू होने के महज नौ दिनों के भीतर प्रदेश में 2 लाख 78 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। 23 नवंबर तक 70 हजार 979 से ज्यादा किसान अपनी उपज उपार्जन केंद्रों में बेच चुके हैं। वहीं, खरीदी केंद्रों पर किसानों की बढ़ती आवाजाही के साथ प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर को एक ही दिन में करीब 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों को धान बेचने में सुविधा हो, इसके लिए सरकार ने इस बार 360 नए उपार्जन केंद्र भी शुरू किए हैं।

प्रदेश में 2 हजार 461 केंद्रों पर हो रही धान खरीदी

वर्तमान में राज्य के 2 हजार 461 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। किसानों को उपज बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी बाकी की सहायता राशि

धान खरीदी के साथ किसानों के लिए आदान सहायता को लेकर भी व्यवस्था की गई है। सरकार के प्रावधान के अनुसार, पात्र किसान यदि प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी उसे प्रदान की जाएगी। इस तरह किसान निर्धारित पात्रता के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक मिलने वाले लाभ का फायदा उठा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में जिलेवार धान उपार्जन का विवरण

क्र.

जिले का नाम

कुल संग्रहण केंद्र

धान की प्राप्ति (क्विंटल में)

1

बस्तर

6

9,34,240.80

2

बीजापुर

1

0.00

3

दंतेवाड़ा

1

57,896.23

4

कांकेर

5

9,81,673.82

5

कोंडागांव

6

4,61,211.87

6

नारायणपुर

1

0.00

7

सुकमा

2

53,613.73

8

बिलासपुर

6

51,562.42

9

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

2

0.00

10

जांजगीर-चांपा

4

2,131.47

11

कोरबा

2

0.00

12

मुंगेली

7

0.00

13

रायगढ़

4

40,579.84

14

सक्ती

3

0.00

15

सारंगढ़-बिलाईगढ़

3

1,75,513.85

16

बालोद

4

23,81,715.99

17

बेमेतरा

2

7,01,836.09

18

दुर्ग

6

6,12,388.26

19

कवर्धा

3

6,20,246.62

20

राजनांदगांव

6

9,18,500.82

21

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

5

12,06,273.09

22

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

1

0.00

23

बलौदाबाजार

4

8,88,741.87

24

धमतरी

7

21,86,418.98

25

गरियाबंद

1

16,78,752.06

26

महासमुंद

5

0.00

27

रायपुर

7

20,73,361.32

28

बलरामपुर

4

4,77,196.06

29

जशपुर

1

0.00

30

कोरिया

2

0.00

31

सरगुजा

2

0.00

32

सूरजपुर

5

0.00

33

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

2

0.00

योग

कुल

120

1,65,03,855.19

मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, सही तौल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार का जोर खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने पर है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार और परेशानियों का सामना न करना पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें