Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान की अधेड़ की लाश पेड़ पर झूलती मिली, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान की अधेड़ की लाश पेड़ पर झूलती मिली, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Farmers Relief News: धान खरीदी केंद्रों पर किसानो…
Farmers and sacks of paddy at a paddy procurement center (Image Source: AI Generated)
Farmers and sacks of paddy at a paddy procurement center (Image Source: AI Generated)
महासमुंद

Farmers Relief News: धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को राहत, बोरा भराई और तौलाई के नाम पर वसूली पर रोक

Farmers Relief News: धान खरीदी के दौरान बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसानों से पैसे नहीं लिए जाएंगे। सहकारिता विभाग ने सभी समितियों को आदेश जारी कर वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

ग
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 06:29 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmers Relief News: धान खरीदी केंद्रों में बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसानों से पैसे लेने की शिकायतों पर अब सहकारिता विभाग ने निर्देश जारी किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों से इन दोनों कार्यों के लिए किसी भी तरह की राशि नहीं लेने को कहा गया है। विभाग के इस आदेश के बाद किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, महासमुंद के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जिले के कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनके सामने किसानों से बोरा भराई और तौलाई के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायतें आई थीं। उन्होंने किसानों से अपील की थी कि वे इस मद में किसी को भी पैसे न दें और व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर किसान हित में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद ने सभी समितियों को आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक 1160, दिनांक 19 नवंबर 2026 में स्पष्ट किया गया है कि धान की बोरा भराई और बोरा तौलाई के लिए समिति या हमाल किसानों से कोई राशि नहीं लेंगे।
धान खरीदी को लेकर सहकारिता विभाग ने सभी समितियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं

शासन से समितियों को मिलता है भुगतान

जारी आदेश में बताया गया है कि किसानों द्वारा बिक्री के लिए लाए गए धान की बोरा भराई और तौलाई के लिए शासन की ओर से समितियों को राशि दी जाती है। ऐसे में इस काम के लिए किसानों से अलग से पैसे मांगना अनुचित है। समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे इसका पालन सुनिश्चित करें।

किसानों से पैसे नहीं देने की अपील

पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि किसानों के हित में लगातार प्रयास किए गए और किसानों की जागरूकता के चलते शासन स्तर पर यह आदेश जारी हुआ है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान खरीदी केंद्रों में बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसी को भी पैसे न दें। साथ ही किसानों को इन कामों के लिए अपने साथ मजदूर ले जाने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि यह जिम्मेदारी समितियों की है और इसके लिए शासन से भुगतान किया जाता है।

किसानों ने जताया आभार

विभागीय आदेश जारी होने के बाद किसानों ने पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर के प्रति आभार जताया। किसानों का कहना है कि इससे पहले बोरा भराई और तौलाई के नाम पर उनसे 3 से 4 रुपये तक लिए जा रहे थे। अब विभाग के निर्देश से इस तरह की वसूली पर रोक लगने की उम्मीद है। फिलहाल, इस आदेश के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में निर्देशों का कितना पालन होता है और किसानों को वास्तव में इस शुल्क से राहत मिलती है या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें