Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › CG Education News: छात्राओं से आपत्तिजनक बातें कर…
allegations against a teacher at Nawadih Khurd (Image Source: keertiman Media)
allegations against a teacher at Nawadih Khurd (Image Source: keertiman Media)
महासमुंद

CG Education News: छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षक पर कार्रवाई की मांग

CG Education News: जिले के शासकीय हाई स्कूल नवाडीह खुर्द में शिक्षक पर छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार के आरोप लगे हैं। जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पालकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद किया।

ग
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 11:15 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 CG Education News: जिले के बागबाहरा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल नवाडीह खुर्द में पदस्थ शिक्षक संजय नंद के खिलाफ छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार करने सहित कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। पालकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक संजय नंद पर छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करने, कथित तौर पर उन्हें आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कलेक्टर से किए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पालकों में नाराजगी है।

शिक्षक के व्यवहार को लेकर पालकों ने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, शासकीय हाई स्कूल नवाडीह खुर्द में कक्षा 9वीं और 10वीं को मिलाकर कुल 54 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थ हैं। पालकों का आरोप है कि शिक्षक संजय नंद की नियुक्ति के करीब 15 दिनों के भीतर ही उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आने लगी थीं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शिक्षक छात्राओं से अशोभनीय बातें करते हैं और कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को कम अंक देने और परीक्षा में फेल करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षक अपनी पहुंच और पहचान का हवाला देकर उन्हें डराने का प्रयास करते हैं।

स्कूल जाने से कतरा रहे विद्यार्थी, टीसी लेने की बात

पालकों के अनुसार, इन घटनाओं और कथित व्यवहार के चलते विद्यार्थियों में डर और असहजता का माहौल है। कुछ बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, जबकि कई छात्राएं दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए टीसी निकलवाने की बात कह रही हैं। पालकों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर इसका असर पड़ रहा है।

जांच पूरी, लेकिन कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

मामले को लेकर पालकों और जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और महासमुंद कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने दो जांच अधिकारियों की नियुक्ति की थी। पालकों का दावा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी संबंधित शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कलेक्टर जनदर्शन में मामला पहुंचने पर कलेक्टर ने तीन दिनों के भीतर शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पालकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

पालकों ने बच्चों को स्कूल भेजना किया बंद

शिक्षक पर लगे आरोपों और कार्रवाई में देरी से नाराज पालकों ने अब अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का फैसला किया है। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और उनकी पढ़ाई का है। पालकों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण का भरोसा नहीं मिलता, तब तक बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें