Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › CG Farmer News: धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे …
Paddy procurement purchase centre(image source: keertiman media)
Paddy procurement purchase centre(image source: keertiman media)
महासमुंद

CG Farmer News: धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 960 किसानों ने लिया टोकन

CG Farmer News: जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले दिन 573 किसानों से 2116.56 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। दूसरे दिन 960 किसानों ने टोकन प्राप्त किया।

ग
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 04:11 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Farmer News: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ महासमुंद जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। खरीदी के पहले दिन जिले में 573 किसानों से कुल 2116.56 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। वहीं दूसरे दिन 960 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किया। इन किसानों के लिए जिले के 170 उपार्जन केंद्रों में कुल 3887.10 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दूसरे दिन 960 किसानों ने लिया टोकन

किसान अपनी सुविधा के अनुसार समितियों में जाकर और ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। दूसरे दिन जारी टोकन में 222 किसानों ने समिति के माध्यम से, जबकि 738 किसानों ने मोबाइल ऐप के जरिए टोकन कटाया। घर बैठे टोकन मिलने की सुविधा से किसानों को समिति के चक्कर लगाने और अनावश्यक भीड़ से बचने में मदद मिल रही है।

शेर केंद्र में किसान ने बेचा 16.80 क्विंटल धान

इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड के उपार्जन केंद्र शेर में भी धान खरीदी का काम जारी है। यहां ग्राम जीवतरा के किसान मोहन साहू ने अपनी 1010 किस्म की 16.80 क्विंटल धान की उपज बेची। इसके लिए वे 42 कट्टा धान लेकर केंद्र पहुंचे थे। मोहन साहू के पास 82 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है।
किसान मोहन साहू ने बताया कि कड़ी मेहनत और देखरेख से तैयार फसल को बेचने के लिए वे उपार्जन केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उनका कहना है कि उपार्जन केंद्र के माध्यम से उपज बेचने पर किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

शेर केंद्र में दो दिनों में 65.60 क्विंटल खरीदी

उपार्जन केंद्र शेर के अंतर्गत आठ गांवों के कुल 1,771 किसानों का पंजीयन लक्ष्य निर्धारित है। केंद्र में खरीदी के पहले दिन तीन किसानों से 18.80 क्विंटल धान खरीदा गया था। दूसरे दिन भी तीन किसानों से 46.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस तरह केंद्र में दो दिनों के दौरान कुल छह किसानों से 65.60 क्विंटल धान खरीदा गया।

खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से धान की गुणवत्ता जांच, तौल और किसानों की सुविधाओं पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि उपज बेचने के दौरान किसानों को परेशानी न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें