Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › CG Farmers Demands: धान खरीदी और किसान हितों से ज…
A memorandum containing the farmers 8 demands(Image Source: Keertiman Media)
A memorandum containing the farmers 8 demands(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

 CG Farmers Demands: धान खरीदी और किसान हितों से जुड़ी 8 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन  

CG Farmers Demands: भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी की अवधि बढ़ाने, टोकन सीमा 3000 क्विंटल करने और फसल बीमा सहित 8 मांगें रखीं।

ग
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 06:18 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Farmers Demands: जिले में धान खरीदी किसानों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। 13 नवंबर 2026 को जारी इस मांगपत्र में किसानों के हितों से जुड़े आठ प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं। ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए दिया गया है। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि फसल बीमा का लाभ सभी प्रभावित किसानों को दिया जाए। साथ ही धान खरीदी की अवधि पूर्व की भांति 15 नवंबर से 30 जनवरी तक निर्धारित करने की मांग रखी गई है। संघ का कहना है कि धान खरीदी केंद्रों में टोकन की सीमा बढ़ाकर प्रतिदिन 3000 क्विंटल की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।

फसल नुकसान के हिसाब से मिले मुआवजा

ज्ञापन में फसल क्षतिपूर्ति की राशि प्रति एकड़ धान की फसल को हुए नुकसान के आधार पर देने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा भारतीय किसान संघ ने पिछले कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बिरकोनी में सामने आई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच तत्काल कराने की मांग उठाई है।

धान भराई की राशि सोसायटी से भुगतान करने की मांग

किसान संघ ने यह भी कहा है कि सभी समितियों में धान भराई की राशि का भुगतान संबंधित सोसायटी द्वारा किया जाए, ताकि किसानों को इसके लिए परेशान न होना पड़े। वहीं धान खरीदी से जुड़े वारिसान पंजीयन एवं रकबा संशोधन पोर्टल को तत्काल खोलने की मांग की गई है। ज्ञापन में धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। संघ ने मांग की है कि सभी समितियों में भारतीय किसान संघ की निगरानी समिति को प्राथमिकता और सम्मान दिया जाए, जिससे धान खरीदी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।भारतीय किसान संघ का कहना है कि इन मांगों का उद्देश्य किसानों को धान खरीदी के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना और उनकी उपज का उचित लाभ सुनिश्चित करना है। अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन की ओर से इन मांगों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें