Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा Illegal Hunting: कटरा जंगल में वन्यजीवों के शिकार की साजिश नाकाम, दो लोग गिरफ्तार Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा Illegal Hunting: कटरा जंगल में वन्यजीवों के शिकार की साजिश नाकाम, दो लोग गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Jagdalpur News: भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, प्र…
Bharatiya Kisan Sangh protest demanding compensation(Image Source: social media)
Bharatiya Kisan Sangh protest demanding compensation(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

Jagdalpur News: भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया मांगें पूरी करने का भरोसा

Jagdalpur News: जगदलपुर में किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने हुए इस आंदोलन के बाद कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 11:53 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jagdalpur News: किसानों की समस्याओं और मुआवजे की मांग को लेकर जगदलपुर में भारतीय किसान संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर संघ के स्थानीय पदाधिकारियों और किसानों ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने धरना दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। करीब पांच घंटे तक चली लंबी बैठक के बाद प्रशासन की ओर से मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद किसान संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया।

 भारतीय किसान संघ विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन

 दरअसल, भारतीय किसान संघ की स्थानीय इकाई किसानों को मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थी। संघ के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलन को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने किसान संघ के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया, ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके।
इस दौरान रैली निकालने की अनुमति को लेकर कुछ समय तक गहमागहमी की स्थिति भी बनी रही। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद किसान संघ के प्रतिनिधि चर्चा के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित आस्था हॉल पहुंचे। यहां कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। 

मांगों पर कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा 

बैठक में किसान संघ के प्रतिनिधियों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं और मुआवजे की मांग को अधिकारियों के सामने विस्तार से रखा। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और मांगों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। करीब पांच घंटे तक चली इस चर्चा में प्रशासन और किसान संघ के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसान संघ ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। हालांकि, अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर से किए गए वादों पर टिकी है। आने वाले दिनों में मांगों पर कितनी और कब तक कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें