Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन Mahasamund Crime News: शादी पार्टी में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन Mahasamund Crime News: शादी पार्टी में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Indian Farmers Union: धान बोनस और समर्थन मूल्य की…
Farmers participating in a meeting of the Bharatiya Kisan Sangh (Image Source: Keertiman Media)
Farmers participating in a meeting of the Bharatiya Kisan Sangh (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Indian Farmers Union: धान बोनस और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आज रायपुर में किसानों का प्रदर्शन

Indian Farmers Union: भारतीय किसान संघ की नावाडीह बैठक में 15 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। धान बोनस, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और खरीदी संबंधी समस्याओं को लेकर 27 अक्टूबर को रायपुर में महानदी भवन घेराव की तैयारी की गई।

म
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 08:47 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Indian Farmers Union: भारतीय किसान संघ की बैठक 24 अक्टूबर को नावाडीह स्थित नागेश्वर मंदिर (बसूलाडबरी) में संपन्न हुई। बैठक में आसपास के लगभग 15 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 27 अक्टूबर को रायपुर में महानदी भवन घेराव की तैयारी और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में धान खरीदी के बकाया बोनस का भुगतान, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी तथा धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। किसानों ने इन समस्याओं को लेकर 27 अक्टूबर को रायपुर पहुंचकर महानदी भवन घेराव में शामिल होने की तैयारी पर विचार-विमर्श किया।

हर गांव से किसानों को रायपुर पहुंचने की अपील

जिला उपाध्यक्ष बृजलाल साव, जिला मंत्री धनंजय साहू और बागबाहरा तहसील अध्यक्ष रोशन लाल साहू के विशेष प्रयासों से बैठक आयोजित हुई। भारतीय किसान संघ ने कोमाखान तहसील, बागबाहरा तहसील और महासमुंद जिले के किसानों से 27 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचने की अपील की है। संघ ने किसानों से अपने खर्च पर आने और प्रत्येक गांव से एक वाहन में किसानों को साथ लेकर चलने का आग्रह किया है।

किसान रहे उपस्थित

बैठक में सनथ ठाकुर, नाथूराम ठाकुर, पेंक सिंह ठाकुर, भागवत ठाकुर, धनसिंग ठाकुर, डोमन ठाकुर, चोवाराम चंद्राकर, नेहरू लाल साहू, अशोक साहू, यशवंत चंद्राकर, दयाराम चंद्राकर, विष्णु साहू, पवन यादव, लीलाधर ठाकुर, नोहर साहू, जागेश्वर दीवान, यादराम साहू, राकेश चंद्राकर, लुनेश चंद्राकर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में सरकार से अपने वादे निभाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। बैठक में “जय जवान, जय किसान, जय बलराम” का नारा भी दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें