Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Farmers Registration: जिले में 15 नवंबर से धान खर…
paddy procurement in Mahasamund(Image Source: AI Photo)
paddy procurement in Mahasamund(Image Source: AI Photo)
महासमुंद

Farmers Registration: जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, 1.62 लाख किसान पंजीकृत

Farmers Registration: जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष 1,62,566 किसानों ने पंजीयन कराया है। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 15 अंतरराज्यीय जांच चौकियां बनाई गई हैं।

ग
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 12:10 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmers Registration: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। राज्य सरकार की  उन्नतिकृषक योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। इस वर्ष जिले के 1 लाख 62 हजार 566 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। जिले की 159 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 202 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। प्रशासन ने खरीफ विपणन वर्ष के लिए 2,35,394.44 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे से कुल 11,17,884 मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

खरीदी की निगरानी के लिए 75 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

धान खरीदी की निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी 202 उपार्जन केंद्रों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण की जिम्मेदारी जिला और अनुविभाग स्तर के 75 अधिकारियों को सौंपी है। ये अधिकारी अपने निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और खरीदी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके अलावा जिले के 55 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केंद्रों में अलग से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी और उपज की गुणवत्ता की विशेष निगरानी की जाएगी। वहीं, प्रत्येक उपार्जन केंद्र में व्यवस्था संभालने के लिए 202 अधिकारियों-कर्मचारियों को केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी जिम्मेदारी धान की गुणवत्ता, बारदानों की उपलब्धता, भंडारण, परिवहन और किसानों को धान बेचने के दौरान आने वाली समस्याओं का निराकरण करना होगा। 

ओडिशा से अवैध धान की आवक रोकने 15 जांच चौकियां

धान खरीदी के दौरान ओडिशा से अवैध रूप से धान लाकर बेचने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में 15 अंतरराज्यीय जांच चौकियां स्थापित की हैं। ये चौकियां 1 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। इन जांच चौकियों पर राजस्व विभाग, कृषि उपज मंडी समिति, वन विभाग और जिला सेनानी विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जांच दल सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के परिवहन पर नजर रखेंगे। किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम, तीन दिन में होगा निराकरण

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की निगरानी और धान के पुनर्चक्रण पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। इसके नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा और सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल होंगे। किसानों और आम नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों एवं सुझावों को संकलित कर खाद्य शाखा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को दी गई है। इसके लिए 07723-223305 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा विपणन संघ कार्यालय और खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में भी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सहायक खाद्य अधिकारी को इसका प्रभारी बनाया गया है। किसान धान खरीदी से संबंधित समस्याओं और शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर 8987288892 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, जिला स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण तीन दिनों के भीतर किया जाएगा।
जिले में बड़ी संख्या में किसानों के पंजीयन और 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी के लक्ष्य को देखते हुए इस बार प्रशासन के सामने खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें