Voter Awareness: जिले के युवाओं को लोकतंत्र, मतदान और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का अवसर मिलने जा रहा है। मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला महासमुंद की ओर से 3 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 एवं विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शांत्री बाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, महासमुंद के सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर होगी भाषण प्रतियोगिता
कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल युवा इस विषय पर अपने विचार, तर्क और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को भाषण के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा।
मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया पर होगा संवाद
आयोजन का दूसरा प्रमुख हिस्सा 'विकसित भारत युवा संवाद – अपने मताधिकार को जानें' होगा। इसके माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता, चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में युवा संवाद, प्रश्नोत्तरी, युवा प्रेरणा सत्र और महिला प्रतिनिधियों के साथ संवाद जैसी गतिविधियां भी होंगी। इन सत्रों के जरिए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ेंVoter Awareness Campaign: मतदाता जागरूकता अभियान में एसडीएम नमिता मारकोले ने किया प्रेरितयुवाओं की भागीदारी बढ़ाना है मुख्य उद्देश्य
मेरा युवा भारत, जिला महासमुंद के इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना और उन्हें संविधान से मिले अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है। आयोजकों ने जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और युवा संगठनों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।





