Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Chhattisgarh Culture: डीएमएस विद्यालय के 21 विद्य…
DMS students performing Chhattisgarhi folk dance (Image Source: keertiman media)
DMS students performing Chhattisgarhi folk dance (Image Source: keertiman media)
महासमुंद

Chhattisgarh Culture: डीएमएस विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने लोकगीतों पर दी प्रस्तुति

Chhattisgarh Culture: महासमुंद राज्योत्सव 2026 में डीएमएस विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने सोहर, भड़ौनी, चदैनी, भरथरी और पंडवानी सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

ग
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 01:32 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Culture: महासमुंद में आयोजित राज्योत्सव 2026 में शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं, रीति-रिवाजों और लोकगीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। इस कार्यक्रम में कुल 21 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सामाजिक और पारंपरिक अवसरों से जुड़े लोकगीत शामिल रहे। जन्म के अवसर पर गाए जाने वाले सोहर गीत से लेकर नाचा-गम्मत की नजरिया गीत शैली तक को विद्यार्थियों ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

सोहर से लेकर भड़ौनी और चदैनी गीतों ने मोहा मन

विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ में बच्चे के जन्म और छठ्ठी नामकरण संस्कार के अवसर पर गाए जाने वाले पारंपरिक सोहर गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा नाचा-गम्मत विधा पर आधारित नजरिया गीत और बारात के स्वागत के समय गाए जाने वाले भड़ौनी गीत को भी शामिल किया गया। वहीं, लोरिक-चंदा की प्रेमगाथा से जुड़े प्रसिद्ध चदैनी गीत और राजा भरथरी की गाथा पर आधारित भरथरी गीत ने भी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई।

पंडवानी और जनजातीय गीत रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाने वाली पंडवानी परंपरा से जुड़े गीत की प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ ही सांवरा जनजाति और सपेरा घुमंतू समुदाय की लोकपरंपरा से जुड़े गीत 'सांप वाला आहे तुहर गांव म' को भी प्रस्तुत किया गया, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।

हिरेंद्र कुमार साहू के निर्देशन में तैयार हुई प्रस्तुति

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू ने किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दी बधाई

विद्यार्थियों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यालय की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति के जरिए छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और सामाजिक रीति-रिवाजों को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिला। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें