Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › CG Farmers News: धान खरीदी का आगाज, पहले दिन 188 …
Paddy procurement begins at Mahasamund centre(Image Source: Keertiman Media)
Paddy procurement begins at Mahasamund centre(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

CG Farmers News: धान खरीदी का आगाज, पहले दिन 188 केंद्रों में होगी खरीदी

CG Farmers News: जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन 188 केंद्रों में 616 किसानों से 24,547 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

ग
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 05:40 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Farmers News: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से हो गई है। महासमुंद जिले में भी रविवार को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिले के झालखम्हरिया धान उपार्जन केंद्र में कांटा-बांट की पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन जिले के 188 उपार्जन केंद्रों में 616 किसानों से कुल 24,547 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

झालखम्हरिया केंद्र में धान खरीदी शुरू

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर उपार्जन केंद्र पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू, समिति अध्यक्ष श्याम साकरकर सहित खाद्य विभाग, सहकारी समिति के अधिकारी-कर्मचारी और किसान मौजूद रहे। खरीदी के पहले दिन झालखम्हरिया केंद्र में ग्राम लभरा के किसान विमल ध्रुव ने 200 कट्टा और ग्राम पतेरापाली के किसान चेतन चंद्राकर ने 138 कट्टा धान का विक्रय किया। विमल ध्रुव के पास 7 एकड़ और चेतन चंद्राकर के पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। दोनों किसानों ने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि टोकन के अनुसार व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग भी मिल रहा है, जिससे धान बेचने में परेशानी नहीं हुई। किसानों ने कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

188 केंद्रों में होगी धान खरीदी

जिला पंचायसीईत ओ अनुपमा आनंद ने बताया कि कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में धान खरीदी को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। पहले दिन सभी 188 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है। झालखम्हरिया केंद्र में इस खरीफ विपणन वर्ष के दौरान लगभग 1,100 किसानों से धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और खरीदी के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना है।

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की नजर

धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने और अवैध धान के परिवहन पर नियंत्रण रखने के लिए जिले में 15 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, 14 नवंबर को कार्रवाई के दौरान 300 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। खरीदी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जा सके।

किसानों से की गई यह अपील

जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन प्राप्त करने के बाद ही उपार्जन केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान अपना धान अच्छी तरह सुखाकर और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही केंद्रों में लेकर आएं। साथ ही अधिकारियों और समिति कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें