Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh News: गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव स…
CM Vishnudev Sai worshipped Gau-mata on Govardhan Puja(Image Source: CGDPR)
CM Vishnudev Sai worshipped Gau-mata on Govardhan Puja(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव साय ने की गौमाता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में पत्नी कौशल्या साय के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।

य
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 11:22 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने गौमाता को तिलक लगाकर उनका पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की तथा प्रदेश के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहने की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति, गौवंश और कृषि जीवन के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और सामूहिक कल्याण का जो संदेश दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

गौसेवा को बताया आस्था और संरक्षण का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौवंश हमारी कृषि परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग रहा है। गौसेवा केवल हमारी धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि प्रकृति और समस्त जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता तथा संरक्षण की हमारी सांस्कृतिक चेतना की भी अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें स्मरण कराता है कि मानव जीवन की समृद्धि प्रकृति के साथ संतुलन और सहअस्तित्व में निहित है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गौवंश की रक्षा करने की पौराणिक कथा हमें संकट के समय एकजुटता, परस्पर सहयोग और लोककल्याण की प्रेरणा देती है।

गौरा-गौरी पर्व को बताया लोकसंस्कृति की पहचान

मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से छत्तीसगढ़ का हर परिवार सुखी और समृद्ध रहे, किसानों के खेतों में भरपूर फसल हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में भी गौवंश, खेती-किसानी और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था रही है। गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने के साथ समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें