Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने दिव्या पुरी को दी …
CM Sai letter to Divya Puri.(Image Source: CGDPR)
CM Sai letter to Divya Puri.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने दिव्या पुरी को दी शुभकामनाएं, बेटी की शिक्षा पर दिया जोर

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिव्या को मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। नोनी सशक्तिकरण योजना की राशि का उपयोग शिक्षा में होने पर भी खुशी जताई।

स
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 05:29 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का यह स्नेहभरा पत्र मिलने पर दिव्या पुरी ने इसे अपने जीवन का गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में दिव्या को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

CM साय ने दिव्या को किया प्रेरित

उन्होंने पढ़ाई में मन लगाने, अपनी पसंद की राह चुनने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने दिव्या के पिता द्वारा शिक्षा में सहयोग किए जाने और श्रम विभाग की नोनी सशक्तिकरण योजना से प्राप्त राशि का उपयोग पढ़ाई में होने पर प्रसन्नता जाहिर की।    
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

बेटियों की शिक्षा को बताया जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संकल्प के अनुरूप बेटियों की शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में बेटियों की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की अहम भूमिका है। उन्होंने दिव्या को जीवन में खूब सीखने, अपनी रुचियों को पहचानने और मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। 

बताया जीवन का गर्व भरा पल

साथ ही उनके माता-पिता को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत स्नेह और प्रोत्साहन भरा पत्र पाकर दिव्या पुरी अभिभूत हैं। उन्होंने इसे अपने लिए बेहद सम्मान और गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें