Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Korba Paddy Seized: कटघोरा में 3 ठिकानों पर छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Korba Paddy Seized: कटघोरा में 3 ठिकानों पर छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh News: डॉ. जयमती कश्यप को मुख्यमंत्री…
Jaymati Kashyap honored by CM(Image Source: CGDPR)
Jaymati Kashyap honored by CM(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: डॉ. जयमती कश्यप को मुख्यमंत्री की विष्णु की पाती, सामाजिक कार्यों के लिए मिला प्रोत्साहन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. जयमती कश्यप को ‘विष्णु की पाती’ भेजकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बच्चों की शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और गोंडी भाषा-साहित्य के संरक्षण के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों को सराहा।

स
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 10:45 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोक साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. जयमती कश्यप को प्रेषित आत्मीय पत्र ‘विष्णु की पाती’ ने उन्हें अभिभूत कर दिया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके सामाजिक एवं रचनात्मक योगदान की सराहना किए जाने पर डॉ. जयमती कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

शिक्षा, पोषण और गोंडी भाषा संरक्षण की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पत्र में डॉ. कश्यप द्वारा बच्चों की शिक्षा, पोषण तथा गोंडी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 12 वर्षों और पोषण के क्षेत्र में 5 वर्षों की उनकी सेवाओं को समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि डॉ. कश्यप के साथ कार्य करने वाली महिलाएं अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं और बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने में सक्षम बनाने की उनकी पहल भी सराहनीय है।

गोंडी भाषा-साहित्य के संरक्षण प्रयासों की सराहना

इसके साथ ही गोंडी लोकगीतों के गायन और गोंडी साहित्य के माध्यम से स्थानीय भाषा एवं परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. कश्यप को रानी दुर्गावती सम्मान एवं राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान सहित प्राप्त सम्मानों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के आत्मविश्वास को महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ. कश्यप के योगदान को सार्थक बताया।

मुख्यमंत्री के पत्र से मिली आगे कार्य करने की प्रेरणा

डॉ. जयमती कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा उनके कार्यों को पहचान एवं प्रोत्साहन दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आत्मीय पत्र उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा है। उन्होंने शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और गोंडी भाषा-साहित्य के संरक्षण के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें