Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CG Rajyotsav: 26वें स्थापना दिवस पर सजा महासमुंद …
Inauguration of the State Festival (Image Source: CGDPR)
Inauguration of the State Festival (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

CG Rajyotsav: 26वें स्थापना दिवस पर सजा महासमुंद का मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

CG Rajyotsav: महासमुंद के मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 01:48 PM · 8 मिनट पढ़ने का समय
रायपुूर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष  मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का,  प्रशांत श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, सुधा साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासन की ओर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा,   सचिन भूतड़ा और रवि कुमार साहू सहित अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' की भावना के साथ छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को किया याद

सांसद चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णय के कारण छत्तीसगढ़ को अलग राज्य के रूप में पहचान मिली। उन्होंने वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इसके साथ ही सड़क, आवास, स्कूल, पंचायत और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी सरकार का विशेष ध्यान है।
सांसद ने राज्योत्सव के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किए जाने पर जिलेवासियों को बधाई दी।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण प्रदेशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात थी। आज राज्य सरकार उनकी परिकल्पना के अनुरूप प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर महीने 1,000 रुपए की राशि पहुंचना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब किसान, युवा, महिलाएं और समाज के सभी वर्ग विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनें। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। 

किसानों और युवाओं के विकास पर सरकार का जोर 

छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर करने और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता और किसानों को इसका लाभ पहुंचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समग्र विकास और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता : रामलाल चौहान

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने जिले में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

महासमुंद में विकास कार्यों और योजनाओं की कलेक्टर ने दी जानकारी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राज्योत्सव के अवसर पर जिले में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले ने निर्माण कार्यों और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जिले की प्राचीन धरोहर सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया जाना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत जिले की लगभग 3 लाख 8 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लखपति दीदी अभियान में निर्धारित लक्ष्य 22,546 के मुकाबले 32,799 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना से 1.17 लाख से अधिक आवास पूरे

कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में अब तक 1,17,866 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से 5,400 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 'मोर गांव-मोर पानी' अभियान के तहत जल संरक्षण के विभिन्न कार्यों के माध्यम से लगभग 31 करोड़ लीटर वर्षाजल संचयन की क्षमता विकसित की गई है। यह पहल जिले में जल संरक्षण और भविष्य की जल जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

10. 204 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत 

जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कलेक्टर ने बताया कि 204 करोड़ रुपए से अधिक लागत के छह सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूरा होने की स्थिति में है। वहीं महासमुंद मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 6.50 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक बस स्टैंड और 3 करोड़ रुपए की लागत से नए नगरपालिका भवन के निर्माण की योजना बनाई गई है।

11. 16 विभागों ने प्रदर्शनी और स्टॉल के माध्यम से बताईं उपलब्धियां

राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। कुल 16 विभागों ने इसमें भाग लिया। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं, सुविधाओं और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में कृषि, उद्यानिकी, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग और जनसंपर्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के स्टॉल शामिल रहे। नागरिकों ने इन स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला, प्रतिभा और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को मंच पर प्रस्तुत किया। लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस आयोजन ने राज्य स्थापना दिवस के उत्साह को और खास बना दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें