Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CM Vishnu Deo Sai: अब तहसील के चक्कर होंगे कम, रा…
Digital Revenue Services at Rajyotsav(Image Source: CGDPR)
Digital Revenue Services at Rajyotsav(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

CM Vishnu Deo Sai: अब तहसील के चक्कर होंगे कम, राज्योत्सव में दिखीं राजस्व विभाग की आधुनिक ऑनलाइन सुविधाएं

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जियो रेफरेंसिंग, ऑटो म्यूटेशन और ऑनलाइन नामांतरण जैसी सुविधाओं से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों में राहत मिल रही है।

स
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 06:39 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित प्रदर्शनी में राजस्व विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में जियो रेफरेंसिंग, ऑटो म्यूटेशन, ऑनलाइन नामांतरण, बंटवारा और राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण जैसी सुविधाओं को प्रदर्शित किया गया है। इन सुविधाओं के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को0 मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं से अब सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की परेशानी कम हो रही है। इससे समय और धन दोनों की बचत के साथ आम नागरिकों को राहत मिल रही है।

तहसील के चक्कर लगाने की परेशानी होगी कम

राज्योत्सव में पहुंचे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सकलोर निवासी दिलीप वर्मा और वेदराम वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब ऑनलाइन सुविधाओं के विस्तार से प्रक्रियाएं आसान हो रही हैं और लोगों को घर बैठे राजस्व संबंधी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों ने इन जनहितकारी सुधारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

नामांतरण-बंटवारे की प्रक्रिया हुई आसान         

इसी जिले के ग्राम पठारीडीह से आए महेंद्र साहू, राजाराम, अश्वनी और तिलक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुई है। अविवादित नामांतरण और बंटवारा जैसे कार्यों में लगने वाले समय में कमी आने से किसानों और आम नागरिकों को राहत मिल रही है। राजस्व अभिलेखों के ऑनलाइन उपलब्ध होने से जरूरत पड़ने पर कहीं से भी रिकॉर्ड प्राप्त करना आसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इन सुविधाओं से आम लोगों की परेशानियां कम हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को धन्यवाद देते हुए इन प्रयासों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताया।

रायपुर और जांजगीर के ग्रामीणों ने भी सराही डिजिटल राजस्व व्यवस्था

रायपुर जिले के ग्राम बुड़गहन से पहुंचे मनोज, सालिक और जितेंद्र ने राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधारों को जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ रही है और आम नागरिकों को सुविधाएं मिल रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऑनलाइन सेवाएं उपयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने इन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार जताया। इसी तरह जांजगीर जिले से आए जीवन लाल, ओंकार और ललित सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शनी में उपलब्ध कराई गई जानकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक से जमीन संबंधी अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करना सरल हो रहा है। इससे आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना कम करना पड़ेगा। 

डिजिटल राजस्व सेवाओं से ग्रामीणों को राहत

ग्रामीणों ने राजस्व सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के प्रयासों के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी देखने पहुंचे विभिन्न जिलों के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधारों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। पहले जिन कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय जाना पड़ता था, वे अब ऑनलाइन सुविधाओं के माध्यम से अधिक आसानी से पूरे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता, सरलता और समयबद्धता बढ़ाने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इन सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

डिजिटल तकनीक से आसान होंगी राजस्व सेवाएं

राजस्व विभाग की प्रदर्शनी में जियो रेफरेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमि अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन तथा ऑटो म्यूटेशन जैसी सुविधाओं से नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी जा रही है। इन नवाचारों से राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैंराज्योत्सव में राजस्व विभाग की प्रदर्शनी विभागीय उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी देने के साथ ही आम नागरिकों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पहुंचे ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं राजस्व सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के प्रति उनकी संतुष्टि को दर्शाती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें