Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Rajyotsav: पीने का पानी शुद्ध है या …
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Chhattisgarh Rajyotsav: पीने का पानी शुद्ध है या नहीं? राज्योत्सव में मुफ्त जांच के साथ तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिकों को निःशुल्क जल परीक्षण की सुविधा दी जा रही है। राज्योत्सव परिसर स्थित विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल पर लोग अपने निजी बोरवेल और कुएं के पानी की गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं।

स
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 02:46 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 (01 से 03 नवंबर 2026) में इस बार आम नागरिकों के स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल को लेकर एक विशेष सुविधा शुरू की गई है। मेले में आने वाले नागरिकों को अपनी निजी जल स्रोतों की शुद्धता परखने का सीधा मौका मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्योत्सव के इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन के दौरान विभागीय प्रदर्शनी स्थल पर पेयजल का प्रत्यक्ष रासायनिक जल परीक्षण किया जा रहा है। 

फ्लोराइड, आर्सेनिक और बैक्टीरिया की होगी निःशुल्क जांच

नागरिक अपने पीने और सिंचाई के पानी की गुणवत्ता (जैसे फ्लोराइड, आर्सेनिक, भारी धातुएं और बैक्टीरिया) की जांच बिना किसी शुल्क के सरकारी प्रयोगशालाओं में करवा सकते हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दी जा रही इस सुविधा के तहत यदि कोई भी हितग्राही अपने घर के निजी ट्यूबवेल (बोरवेल) या कुएं के पानी की गुणवत्ता की जांच कराना चाहता है, तो वह बेहद आसानी से इसका लाभ उठा सकता है। 

रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य प्रदर्शनी स्थल, राज्योत्सव परिसर में संपर्क किया जा सकता है। यह पूरी तरह से निःशुल्क है। जल नमूनों की जांच के तुरंत बाद विभागीय काउंटर से ही परीक्षण रिपोर्ट भी प्रदान की जा रही है, जिससे नागरिकों को पानी में मौजूद तत्वों और उसकी पीने योग्य स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके।

शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूकता पर जोर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इस स्टॉल पर विशेषज्ञों द्वारा आगंतुकों को पानी की गुणवत्ता, भू-जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। राज्योत्सव में शामिल होने वाले आमजन इस विशेष सेवा का लाभ उठाकर अपने परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच करवाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें