Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Tourism: सोंढूर नदी के तट पर सजी कैं…
Bikers camping beside Sondhur River in Dhamtari
Bikers camping beside Sondhur River in Dhamtari
राज्य सरकार

Chhattisgarh Tourism: सोंढूर नदी के तट पर सजी कैंपिंग, बाइकर्स ने लिया नेचर टूरिज्म का आनंद

Chhattisgarh Tourism: धमतरी के घीकुड़िया गांव में सोंढूर नदी किनारे मध्यप्रदेश से आए बाइकर्स ने कैंपिंग, नेचर वॉक और नाइट ट्रेकिंग का आनंद लिया। स्थानीय युवाओं ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

स
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 03:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Tourism: धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और पर्यटन की विविध संभावनाएं अब दूसरे राज्यों के पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश से आए बाइकर्स के एक समूह ने 28 अक्टूबर को घीकुड़िया गांव के समीप सोंढूर नदी के तट पर कैंपिंग कर प्रकृति पर्यटन (नेचर टूरिज्म) का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। नदी का विस्तृत रेतीला तट, चांदनी रात, आसपास की हरियाली और प्राकृतिक परिवेश इस रोमांचक यात्रा के विशेष आकर्षण रहे। 

स्थानीय युवाओं ने संभाली कैंपिंग की कमान

निरई माता पर्यटन समिति के आयोजन में संपन्न इस गतिविधि की खास बात यह रही कि कैंपिंग की पूरी व्यवस्था स्थानीय युवाओं ने स्वयं संभाली। उन्होंने कैंप स्थल तैयार करने से लेकर टेंट लगाने, पर्यटकों की मेजबानी, भोजन और विभिन्न गतिविधियों के संचालन तक सक्रिय भागीदारी निभाई। 
इससे ग्रामीण युवाओं की संगठन क्षमता और स्थानीय स्तर पर पर्यटन आधारित आजीविका विकसित करने की संभावनाएं भी सामने आईं। कैंपिंग के दौरान बाइकर्स ने सोंढूर नदी के रेतीले तट पर टेंट लगाकर रात्रि विश्राम किया। 

सोंढूर नदी के तट पर कैंपिंग के दौरान स्थानीय देसी व्यंजनों का स्वाद लेते पर्यटक

देसी खानपान से नाइट ट्रेकिंग तक

स्थानीय देसी व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ बर्डवॉचिंग, नेचर वॉक और प्रकृति अवलोकन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। चांदनी रात में नदी के तट पर नाइट ट्रेकिंग ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। खुले आसमान के नीचे आयोजित स्टोरीटेलिंग सेशन में प्रतिभागियों ने अपने यात्रा अनुभव और रोमांचक संस्मरण साझा किए। इस दौरान समूह ने सरई बाबा के दर्शन एवं भ्रमण भी किया। घीकुड़िया गांव के ग्रामीणों से संवाद कर उनकी जीवनशैली, परंपराओं, खानपान और स्थानीय संस्कृति को भी करीब से जाना। इस तरह यह यात्रा केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रकृति और ग्रामीण जीवन के साथ जुड़ने का अवसर भी बनी। 

xप्राकृतिक परिवेश के बीच बाइक और टेंट के साथ रोमांचक नेचर टूरिज्म का आनंद लेते पर्यटक

स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

सोंढूर नदी का प्राकृतिक सौंदर्य, शांत तट, जैव विविधता और आसपास की सांस्कृतिक विरासत इसे रिवर साइड कैंपिंग, बाइकिंग टूरिज्म, बर्डवॉचिंग, नेचर वॉक और ग्रामीण पर्यटन के लिए संभावनाशील गंतव्य बनाते हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को रोजगार, ग्रामीण उत्पादों एवं पारंपरिक व्यंजनों को बाजार और गांवों की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच मिल सकता है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में प्राकृतिक सौंदर्य, जल संसाधन, वन संपदा और समृद्ध जनजातीय एवं ग्रामीण संस्कृति के रूप में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। 

पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों की पहचान, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और ग्रामीण युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करना और जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पहचान दिलाना भी है। घीकुड़िया में स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित यह कैंपिंग गतिविधि सामुदायिक पर्यटन की भावना को आगे बढ़ाने वाली पहल है। ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर धमतरी को प्रकृति, रोमांच और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े पर्यटन के आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें