Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटख…
Banned gutkha worth ₹2 crore seized in Khamtarai (Image Source: Social Media)
Banned gutkha worth ₹2 crore seized in Khamtarai (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच

Raipur News: खमतराई इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जीएसटी विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 01:44 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखे के छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपए कीमत का गुटखा जब्त किया है, पुलिस के मुखबिर के जरिए इलाके में बड़ी मात्रा मे गुटखा जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना  को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने संबंधित गुटखे ठिकाने पर दबिस दी, मौके पर पहुंचने पर वहां भारी मात्रा में संबंंधित गुटखे का स्टाॅक मिला। पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इतनी बड़ी मात्रा में गुटखा मिलने के बाद इसके कारोबार और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

जीएसटी विभाग को दी गई सूचना, टैक्स चोरी के पहलू की भी जांच

पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी राज्य और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग को दी है। इसके बाद जीएसटी विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी। अब अधिकारियों का ध्यान इस बात पर है कि प्रतिबंधित गुटखे की खेप कहां तैयार की गई थी और इसे किस माध्यम से रायपुर तक पहुंचाया गया। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि जब्त किए गए गुटखे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। 

महाराष्ट्र के कल्याण से कई राज्यों में सप्लाई की जताई गई थी आशंका

पिछली कार्रवाई के दौरान गुटखे के निर्माण और वितरण को लेकर महाराष्ट्र कनेक्शन की आशंका भी सामने आई थी। बताया गया था कि महाराष्ट्र के कल्याण के पास गुटखे का निर्माण किया जा रहा था और वहां से अलग-अलग राज्यों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। हालांकि, इस नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के आधार पर ही हो सकती है। इस मामले ने भी प्रतिबंधित गुटखे के अंतरराज्यीय कारोबार की ओर ध्यान खींचा था।

शदाणी दरबार मार्केट में भी पकड़ा गया था गुटखे का बड़ा स्टॉक

छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित गुटखे के भंडारण और कारोबार को लेकर पहले भी केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। 26 सितंबर 2026 को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 से अधिक बोरे सितार गुटखा बरामद किए गए थे। बताया गया था कि संबंधित गोदाम गुटखा कारोबारी बंटी से जुड़ा हुआ है।  

दुर्ग के कुम्हारी में फैक्ट्री पर भी हुई थी कार्रवाई

रायपुर के अलावा दुर्ग जिले के कुम्हारी में भी केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम गुटखा निर्माण के मामले में कार्रवाई कर चुकी है। वहां एक फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरे तैयार गुटखा जब्त किए गए थे।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें