Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत
W 𝕏 f
होम दुर्ग GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवा…
Action taken against Gutkha factory over GST issues in Durg(Image Source: Keertiman Media)
Action taken against Gutkha factory over GST issues in Durg(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

GST Raid: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया। फिलहाल टैक्स नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 02:38 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
GST Raid: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने गुटखा निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर टीम ने गुटखा बनाने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि टीम को यहां अवैध तरीके से गुटखा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सेंट्रल GST इंटेलिजेंस के करीब 10 से 12 अधिकारियों की टीम तीन वाहनों से मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कुम्हारी गुटखा फैक्ट्री पर छापा
फैक्ट्री और गोदाम में की गई जांच

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री और गोदाम में रखी सामग्री की बारीकी से जांच की। टीम ने गुटखा निर्माण में उपयोग की जा रही मशीनों को जब्त किया, साथ ही तैयार गुटखे के बोरों को भी अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों की ओर से अभी तक जब्त सामान की कीमत या कार्रवाई से जुड़ी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार जब्त सामग्री की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

टैक्स नियमों की भी हो रही जांच

सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुटखा निर्माण और बिक्री से जुड़े कारोबार में टैक्स नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इसके लिए फैक्ट्री में मिले दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य सामान की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जिस गोदाम से गुटखा और मशीनें बरामद की गई हैं, वह सुरेश गुप्ता का बताया जा रहा है। फिलहाल टीम गोदाम से मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री का मिलान कर रही है।

जब्त सामान लेकर रायपुर रवाना हुई टीम

कार्रवाई पूरी करने के बाद सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम जब्त मशीनों और गुटखे को लेकर रायपुर रवाना हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें