Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव…
Unidentified youth found dead (Image Source: Social Media)
Unidentified youth found dead (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Ranchi Murder Case: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में संत जेवियर स्कूल के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट और गले पर निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि पत्थर और धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई।

स
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 05:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
झारखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ranchi Murder Case: राजधानी रांची में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड स्थित संत जेवियर स्कूल के पीछे शुक्रवार को युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पत्थर और धारदार हथियार से चेहरे पर हमला करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

चेहरे पर गंभीर चोट, गले पर मिले निशान

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल के पीछे शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, गले पर रस्सीनुमा निशान भी पाए गए हैं। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शव की तस्वीर जिले के सभी थानों को भेजी है। धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की गला दबाकर और चेहरे पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें