Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की ब…
Hostel students admitted to hospital (Image Source: AI Photo)
Hostel students admitted to hospital (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

Student Health: दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने हॉस्टल के भोजन, पानी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 12:50 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दमोह
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Student Health: दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रार्थना के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली दो छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के बाद से स्कूल और छात्रावास प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत 

मिली जानकारी के अनुसार, हिरदेपुरा निवासी अदिति चौरसिया और त्रिवेणी लोधी कक्षा 11वीं की छात्रा हैं और अंग्रेजी माध्यम से गणित विषय की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों छात्राएं स्कूल परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती हैं। सोमवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान अचानक दोनों को चक्कर आने लगे। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ी तो एक छात्रा को उल्टी भी होने लगी। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं दोनों बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

नाश्ते और भोजन को लेकर छात्राओं के खुलासे 

अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने भोजन व्यवस्था को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह चाय के साथ केवल टोस्ट नाश्ते में दिया गया था। इसके बाद, करीब साढ़े दस बजे स्कूल में जो भोजन मिला, उसमें मूंग की दाल, भटे (बैंगन) की सब्जी और रोटी शामिल थी। पीड़ित छात्रा त्रिवेणी ने बताया कि उसने सिर्फ आधी रोटी ही खाई थी, जिसके कुछ देर बाद स्कूल पहुँचते ही उसे चक्कर आने लगे और उल्टी हो गई। वहीं, प्रार्थना के वक्त अदिति को भी चक्कर आ गए थे।

परिजनों के गंभीर आरोप: मेनू के हिसाब से नहीं मिलता खाना 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुँचे। त्रिवेणी के पिता ने छात्रावास प्रबंधन पर सीधा लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हॉस्टल में न तो समय पर नियमित नाश्ता मिलता है और न ही तय मेनू के अनुसार भोजन दिया जाता है। खाने की गुणवत्ता इतनी खराब है कि कई बार मजबूर होकर बच्चियों को घर से टिफिन लाना पड़ता है।

छह दिनों से खराब थी पानी की मोटर 

परिजनों ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए एक और बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्रावास में पानी की मोटर पिछले छह दिनों से खराब पड़ी थी, जिसके चलते बच्चियां ठीक से नहा भी नहीं पा रही थीं। बाद में जब दबाव बना तब जाकर मोटर ठीक कराई गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब छात्राएं हॉस्टल में किसी बात की शिकायत करती हैं, तो उन्हें डांट-फटकार कर चुप करा दिया जाता है।

मूलभूत सुविधाओं पर उठ रहे सवाल 

इस घटना ने साफ कर दिया है कि कागजों पर भले ही सब कुछ ठीक-ठाक दिखाया जाता हो, लेकिन धरातल पर हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सेहत, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतों के साथ किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है। फिलहाल, इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी दवाब बढ़ गया है कि वे इस मामले की निष्पक्ष जाँच कराएं और दोषियों पर कार्रवाई करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें