Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा मामला : हॉस्टल के…
हॉस्टल के खाने से  5 छात्र आईसीयू में
हॉस्टल के खाने से 5 छात्र आईसीयू में
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा मामला : हॉस्टल के खाने ने बढ़ाई चिंता, 5 छात्र पहुंचे आईसीयू

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शहादा स्थित सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के एक सरकारी हॉस्टल में रात का खाना खाने के बाद 40 छात्र अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से 25 छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विशेष संवाददाता
12 Jul 2026, 09:49 AM
नंदुरबार

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा स्थित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना खाने के बाद 40 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और गैस की शिकायत हुई। इनमें से 25 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं 5 छात्रों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला कलेक्टर मिताली सेठी ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों का हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

क्या बोले जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर मिताली सेठी ने बताया कि शुरुआती जांच में छात्रों में फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस के लक्षण मिले हैं। उन्होंने कहा कि 20 छात्रों का इलाज शहादा के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। जबकि 5 छात्रों को ऑक्सीजन और रक्तचाप की समस्या के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र फिलहाल खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

जांच के लिए भेजे गए खाने के नमूने

घटना के बाद प्रशासन ने हॉस्टल में परोसे गए भोजन और छात्रों की उल्टी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की असली वजह सामने आएगी। कलेक्टर ने कहा कि जांच में जो भी जिम्मेदार मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिम्मेदारी तय करने की तैयारी

प्रशासन हॉस्टल के हेडमास्टर, समाज कल्याण अधिकारी और वार्डन की भूमिका की भी जांच कर रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। वहीं छात्रों के परिजनों को हर जरूरी जानकारी दी जा रही है।

अगले 2 महीने तक होगी विशेष निगरानी

जिला प्रशासन ने हॉस्टल व्यवस्था की समीक्षा करने का फैसला लिया है। अगले 2 महीने तक छात्रावास की नियमित निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जिला निधि से अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह बेहतर नहीं हो जाती, तब तक हर 15 दिन में समीक्षा बैठक की जाएगी।

क्या है पूरा मामला 

शनिवार को हॉस्टल में भोजन करने के कुछ समय बाद कई छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक के बाद एक छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन का मानना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें