Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सनसनीखेज : घर के अंदर जले मिले शिक्षक दंपती के जल…
सिवनी में शिक्षक दंपती का जला शव मिला
सिवनी में शिक्षक दंपती का जला शव मिला
राष्ट्रीय

सनसनीखेज : घर के अंदर जले मिले शिक्षक दंपती के जले हुए अवशेष आग हादसा या साजिश, जांच जारी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बंद पड़े घर से शिक्षक दंपती के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव बेड पर कंकाल की हालत में मिले। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 04:55 PM
मध्य प्रदेश

सिवनी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उगली थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक घर के अंदर शिक्षक दंपती के जले हुए शव मिले हैं। दोनों के शव बेड पर कंकाल की हालत में मिले। घर का पूरा सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षक दंपती पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। कई बार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

बेड पर मिली दंपती की जली हुई लाश

घर के अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। टीवी, फ्रिज और कूलर समेत घर का सामान जला हुआ था। वहीं बेड पर शिक्षक दंपती के जले हुए शव पड़े मिले। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

शिक्षक दंपती के बच्चे रहते हैं बाहर

मृतकों की पहचान समन सिंह धुर्वे और मालती धुर्वे के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक थे और उगली गांव में रहते थे। समन सिंह मोहबर्रा के दामीझोला में पदस्थ थे, जबकि मालती धुर्वे केवलारी के कुम्हड़ा गांव में शिक्षक थीं। उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं।

डीएनए जांच से होगी पहचान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। शव पूरी तरह जल जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है और बच्चों को भी सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। शव पूरी तरह जल जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है और बच्चों को भी सूचना दे दी गई है।

आग हादसा या साजिश, जांच जारी

पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों की मौत आग लगने से हुई या इसके पीछे कोई साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें