Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट Cyber Fraud: WhatsApp पर कंपनी डायरेक्टर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 80 लाख की ठगी, ऐसे दिया झांसा Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट Cyber Fraud: WhatsApp पर कंपनी डायरेक्टर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 80 लाख की ठगी, ऐसे दिया झांसा
W 𝕏 f
होम › अन्य › Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव क…
Security stepped up following protests and controversial slogans (Image Source: social media)
Security stepped up following protests and controversial slogans (Image Source: social media)
🔴 BREAKING अन्य Featured

Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में

Jamia Millia Islamia University: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच दीवारों पर विवादित नारे लिखे मिलने से तनाव बढ़ गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नारों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्र 2026-27 सत्र के लिए छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और प्रदर्शन के दौरान की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 10:40 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jamia Millia Islamia University: दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर गर्माए माहौल और विवादों के केंद्र में है। छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बीच, परिसर की दीवारों पर लिखे गए कुछ संवेदनशील और विवादित नारों ने मामले को और तूल दे दिया है। विश्वविद्यालय की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर', 'फ्री शरजील इमाम' और 'वीसी गो बैक' जैसे नारे सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आंदोलनरत छात्रों का समर्थन करने पहुँचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है।

दीवारों पर दिखे विवादित नारे, CCTV तारों से छेड़छाड़ 

सामने आई तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर की विभिन्न दीवारों पर रात के अंधेरे में नारे उकेरे गए थे। इन नारों में कश्मीर और शरजील इमाम के समर्थन के अलावा दक्षिणपंथी संगठनों RSS और ABVP के खिलाफ भी बातें लिखी गई थीं। मामले की नजाकत को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन नारों को तुरंत पुतवा कर हटवा दिया है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जिन जगहों पर ये नारे लिखे मिले, वहाँ मौजूद CCTV कैमरों की वायरिंग के साथ छेड़छाड़ पाई गई है ताकि शरारती तत्वों की पहचान न हो सके। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हरकत के पीछे कौन लोग शामिल थे, लेकिन प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की अंदरूनी जांच की जा रही है।

छात्र आंदोलन को बदनाम करने की साजिश' — इमरान मसूद 

23 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करने जामिया परिसर पहुँचे थे। विवादित नारों के सामने आने पर उन्होंने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की और खुद को व छात्रों को इन नारों से पूरी तरह अलग बताया। मसूद ने आशंका जताई कि छात्रों की जायज मांगों और आंदोलन को कमजोर व बदनाम करने के मकसद से बाहरी या असामाजिक तत्वों द्वारा यह साजिश रची गई है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, "कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और हमेशा रहेगा।" सांसद ने मांग की कि परिसर में माहौल खराब करने वाले और विवादित पोस्टर लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सवाल भी उठाया कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं, तो प्रशासन और सरकार उनकी मांगों को सुनने के बजाय नजरअंदाज क्यों कर रही है?

कैंपस बना छावनी, दिल्ली पुलिस ने इमरान मसूद को लिया हिरासत में 

विवाद गहराते ही दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनातगी कर दी। आने-जाने वाले सभी वाहनों और संदिग्धों की गहन जांच की जा रही है। कैंपस में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। छात्रों से बातचीत और मीडिया से मुखातिब होने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई।

आखिर क्यों सड़कों पर हैं जामिया के छात्र?

गौरतलब है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संगठन और विद्यार्थी बीते 12 अक्टूबर से लगातार धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें