"इमरान मसूद" के लिए 4 परिणाम मिले
अन्य
Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में
Jamia Millia Islamia University: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच दीवारों पर विवादित नारे लिखे मिलने से तनाव बढ़ गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नारों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्र 2026-27 सत्र के लिए छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और प्रदर्शन के दौरान की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस
UP Congress: नई नियुक्तियों की खुशी के बीच कांग्रेस दफ्तर में मारपीट
UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। नाराज अजय राय पार्टी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और सांसद इमरान मसूद ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभालने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
राजनीति
INDIA Alliance: सीट शेयरिंग की खींचतान के बीच अखिलेश यादव की दो टूक-मकसद सीट नहीं, गठबंधन की जीत
INDIA Alliance: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी चर्चाओं के बीच एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुद्दा सीटों की संख्या नहीं, बल्कि गठबंधन की सामूहिक जीत और लोकतंत्र-संविधान की रक्षा है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना
जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही CJP और सरकार के बीच शनिवार को अहम बैठक होगी। संगठन ने दो प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर स्पष्ट जवाब और प्रशासनिक सुधार की मांग दोहराई है।