Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा …
0:00
Leopard Spotted in Bichladadar Backyard, Caught on CCTV (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद

Leopard News: बागबाहरा के बिछलादादर गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तेंदुआ एक घर की बाड़ी में घुस गया। करीब 5 से 7 मिनट तक घर के पिछवाड़े में घूमने के बाद वह चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

म
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 12:26 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Leopard News: बागबाहरा क्षेत्र के बोकरा मुड़ा वन बहुल इलाके में तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब पौने तीन बजे तेंदुआ बिछलादादर गांव में देखा गया। यहां सड़क किनारे स्थित विवेक सिंह राजपूत के घर की बाड़ी में तेंदुआ घुस गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

5 से 7 मिनट तक घर के पिछवाड़े में घूमता रहा तेंदुआ

मकान मालिक विवेक सिंह राजपूत को गुरुवार शाम पड़ोसी से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची, जिसमें तेंदुआ घर की बाड़ी से लगे पिछवाड़े में करीब 5 से 7 मिनट तक घूमता दिखाई दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया।

विवेक सिंह राजपूत ने बताया कि पड़ोसी ने उन्हें जानकारी दी थी कि घटना वाली रात सड़क से गुजर रही एक कार में सवार व्यक्ति ने तेंदुए को बाड़ी की दीवार पर बैठे देखा था। बाद में जब उन्हें इस संबंध में बताया गया और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि रात में तेंदुए के घर की बाड़ी में आने की भनक तक नहीं लगी।

मांझीपारा के पास भी देखा गया था तेंदुआ

स्थानीय जानकारी के अनुसार, उसी रात तेंदुए को समीपस्थ मांझीपारा में एक घर के पास भी देखा गया था। इसके बाद उसके बिछलादादर पहुंचने की बात सामने आई है। बोकरा मुड़ा खुर्द के आसपास भी तेंदुए की मौजूदगी पहले देखी जाती रही है। यहां के माड़ियापारा से बिछलादादर की दूरी करीब 7 किलोमीटर बताई जा रही है।

वन विभाग को दी गई सूचना

विवेक सिंह राजपूत ने गुरुवार रात इस घटना की सूचना वन विभाग के रेंजर नवीन वर्मा को दे दी है। रेंजर ने शुक्रवार को वन विभाग की टीम भेजकर आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी का पता लगाने की बात कही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन बहुल क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे परेशान करने से बचने की जरूरत है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें