Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपा…
0:00
Leopard presence causes concern among villagers (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास छिंदादर मार्ग स्थित मंदिर के आसपास पिछले 4-5 दिनों से तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। रात में तेंदुए की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पंडरीपानी और झिटकी में हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर सतर्क रहने की अपील की है।

म
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 11:13 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Leopard Sighting: पंडरीपानी और झिटकी में तेंदुए के हमले की घटनाओं के बाद अब बोकरामुड़ा के आसपास उसकी लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले 4-5 दिनों से बोकरामुड़ा से करीब 15-17 किलोमीटर दूर छिंदादर मार्ग पर एक मंदिर के आसपास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रात के समय कुछ ग्रामीणों ने उसकी तस्वीरें भी खींची हैं। एक ही इलाके में लगातार उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। वन प्रबंधन समिति की बैठक लेकर ग्रामीणों को सावधानी बरतने की समझाइश दी गई है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

मंदिर के आसपास लगातार दिख रहा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, बोकरामुड़ा के पास छिंदादर मार्ग स्थित एक मंदिर के आसपास पिछले चार-पांच दिनों से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है। रात में उसकी मौजूदगी सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उसकी तस्वीरें भी ली हैं। लगातार एक ही क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। वन विभाग के कर्मचारी संबंधित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

गर्भवती होने की आशंका, वन विभाग सतर्क

तेंदुए के लगातार एक ही इलाके में दिखाई देने के संबंध में रेंजर नवीन वर्मा ने बताया कि सामान्यतः तेंदुआ एक ही स्थान पर सीमित नहीं रहता। ऐसे में उसके गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद से ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में मुस्तैद है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

रात में बाहर निकलने से बचें, जंगल में अकेले न जाएं

वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं और वन क्षेत्र में आवाजाही करते समय विशेष सतर्कता बरतें। रात में घरों के दरवाजे बंद रखें तथा बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे घेरने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने से बचें, क्योंकि इससे वह आक्रामक हो सकता है और अप्रिय घटना घट सकती है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है। 

झिटकी में एक परिवार के छह लोगों पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी में जंगल गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद झिटकी में एक तेंदुए ने एक ही परिवार के छह लोगों को जख्मी कर दिया था। घटना के दौरान मकान मालिक ने तेंदुए को घर के भीतर बंद कर दिया था। अगले दिन वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर नंदनवन पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, तेंदुए के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई थी।

झिटकी के बाद दूसरे तेंदुए की भी मिली थी सूचना

बताया जाता है कि झिटकी की घटना के दो दिन बाद आसपास के क्षेत्र में एक अन्य तेंदुए को देखे जाने की जानकारी सामने आई थी। अब बोकरामुड़ा के पास पिछले चार-पांच दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की खबर ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, इस क्षेत्र में अब तक किसी नई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें