Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर ते…
Leopard attack in Bagbahara forest (Image Source: Keertiman Media)
Leopard attack in Bagbahara forest (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान

Leopard Attack: बागबाहरा के कारीडोंगरी-झिटकी जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने कुल्हाड़ी से बचाव किया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 01:37 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Leopard Attack: कारीडोंगरी-झिटकी के जंगलों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लकड़ी बीनने गए एक युवक का सामना अचानक तेंदुए से हो गया। तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी। खुद को बचाने के लिए उसने तेंदुए पर अपनी कुल्हाड़ी (टंगिया) दे मारी, जिससे घबराकर तेंदुआ वापस जंगल की गहराई में भाग गया।

पीछे से झपटा तेंदुआ, जमीन पर गिरा युवक 

मिली जानकारी के मुताबिक, पण्डरीपानी गांव निवासी लक्ष्मीचंद यादव (32 वर्ष) शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने पड़ोस की दो महिलाओं और अपनी भाभी के साथ जंगल की ओर गया था। सभी जंगल में थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि अचानक पीछे से आए तेंदुए ने लक्ष्मीचंद पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। लक्ष्मीचंद ने पहले तेंदुए को डराकर भगाने की कोशिश की, लेकिन खूंखार जानवर दोबारा उस पर झपट पड़ा, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

अदम्य साहस: कुल्हाड़ी फेंककर किया बचाव 

जमीन पर गिरने के बाद भी लक्ष्मीचंद ने होश नहीं खोए। उसने खुद को संभाला, उठकर भागने लगा और हाथ में रखी कुल्हाड़ी पूरी ताकत से तेंदुए की तरफ फेंककर मार दी। युवक का यह कड़ा प्रतिरोध देख तेंदुआ सहम गया और हमला छोड़ जंगल की तरफ लौट गया।

अस्पताल में भर्ती, वन विभाग ने दी मदद 

तेंदुए के पंजों के हमले से लक्ष्मीचंद की बांह और कंधे पर गहरे जख्म आए हैं। साथ मौजूद महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे संभाला और तुरंत बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके का जायजा लिया। विभाग की ओर से पीड़ित युवक को 1,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की अपील 

इस घटना के बाद से कारीडोंगरी-झिटकी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने अपील की है कि कोई भी अकेले जंगल के भीतर न जाए, हमेशा समूह में निकलें और यदि कोई वन्यजीव नजर आए तो उसे छेड़ने के बजाय दूरी बनाकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें