Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौत…
Youth dies after falling into a well in Pachpedi(Image Source: Keertiman Media)
Youth dies after falling into a well in Pachpedi(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता

Youth Death: पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) में मंगलवार देर रात 26 वर्षीय प्रकाश भार्गव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की टीम ने उसे बाहर निकाला, लेकिन मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

य
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 12:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Youth Death: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हादसा हो गया, ग्राम पंचायत सुकुलकारी (बड़ेकारी) में 26 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से जान चली गई। घटना के वक्त युवक घर से बाहर निकला था। अचानक कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर माता-पिता घबराकर बाहर पहुंचे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया।
मृतक की पहचान प्रकाश भार्गव (26) के रूप में हुई है। परिजनों को जब उसके कुएं में गिरने की आशंका हुई तो उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज देकर मदद मांगी। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी।

आधी रात को कुएं में गिरने की मिली आवाज

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम के मुताबिक, प्रकाश मंगलवार रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए घर के आंगन से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के पास बने कुएं से कुछ गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर माता-पिता तुरंत बाहर आए। आसपास तलाश करने के बाद उन्हें आशंका हुई कि प्रकाश कुएं में गिर गया है।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

परिजनों की सूचना पर ग्रामीणों के साथ डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। युवक को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक प्रयास किए गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कांटे की मदद से प्रकाश को कुएं से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे को खोने से परिवार में मातम

प्रकाश की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस बेटे को बचाने के लिए माता-पिता आधी रात को मदद के लिए दौड़े थे, उसे खोने के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण उन्हें संभालने में जुटे हैं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें