Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Gariaband News: बिना अनुमति पिकनिक पर गए 10 से ज्…
Teachers went on a tour without permission(Image Source: Social Media)
Teachers went on a tour without permission(Image Source: Social Media)
गरियाबंद

Gariaband News: बिना अनुमति पिकनिक पर गए 10 से ज्यादा शिक्षक, स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

Gariaband News: गरियाबंद के फिंगेश्वर ब्लॉक में कौंदकेरा संकुल के 8 से अधिक स्कूलों के 10 से ज्यादा शिक्षक कथित तौर पर बिना अनुमति टूर पर चले गए। 16 तारीख से उनकी अनुपस्थिति के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी है। DEO ने जांच और नोटिस जारी करने की बात कही है।

य
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 12:26 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां फिंगेश्वर विकासखंड के कौंदकेरा संकुल क्षेत्र में 10 से अधिक शिक्षकों के बिना विभागीय अनुमति के पिकनिक पर जाने की जानकारी मिली है। शिक्षकों की टूर के दौरान मौज-मस्ती करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कौंदकेरा संकुल के आठ से अधिक स्कूलों में पदस्थ शिक्षक 16 तारीख से स्कूलों में अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। शिक्षकों की गैरमौजूदगी का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। कुछ स्कूलों में अतिथि शिक्षकों तो कहीं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे शिक्षकों की मदद से पढ़ाई और स्कूल संचालन किया जा रहा है।

16 तारीख से स्कूलों में नहीं पहुंच रहे शिक्षक

बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षकों ने टूर पर जाने से पहले उच्च अधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद संकुल स्तर पर भी इसकी पुष्टि की गई है। संकुल प्रभारी ने शिक्षकों के बिना अनुमति बाहर जाने की बात स्वीकार की है।

इन स्कूलों के शिक्षकों के नाम आए सामने

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला सेमराडीह की शिक्षिका रेखा साहू और शिक्षक मगन मतावले के नाम सामने आए हैं। वहीं प्राथमिक शाला टेडाहीपारा कौंदकेरा में संकुल समन्वयक नरेश साहू और प्रधान पाठिका अंतश्वरी निराला की अनुपस्थिति की जानकारी मिली है। इसके अलावा प्राथमिक शाला कौंदकेरा सतनामीपारा की प्रधान पाठिका भगवंती मंडल और शिक्षक बिमलेश निषाद भी अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। रविनगर मिडिल स्कूल, बालक मिडिल स्कूल, प्राथमिक शाला और कन्या मिडिल स्कूल से भी शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

DEO ने दिए जांच और नोटिस के संकेत

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराने और संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने शिक्षक बिना अनुमति के स्कूल से अनुपस्थित थे और इस मामले में विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें