Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली व…
Embezzlement of ₹4.30 crore in Kawardha employee arrested(Image Source: AI Photo)
Embezzlement of ₹4.30 crore in Kawardha employee arrested(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING कोरबा

Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

Crime News: कबीरधाम जिले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के दो केंद्रों में 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2019-20 से 2022-23 के बीच कंपनी की राशि बैंक खाते में जमा नहीं कराने का आरोप है।

भ
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 11:39 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: कबीरधाम जिले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से जुड़ा 4 करोड़ 30 लाख से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। पिपरिया थाना पुलिस ने इस मामले में कंपनी के कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दो विद्युत वितरण केंद्रों में पदस्थ रहने के दौरान कंपनी की करोड़ों रुपये की राशि बैंक खाते में जमा नहीं कराई। पुलिस के अनुसार, जांच में रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में बड़ी वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। रवेली केंद्र में 3 करोड़ 17 लाख 90 हजार 699 रुपए जबकि मरका केंद्र में 1 करोड़ 12 लाख 69 हजार 171 रुपए की राशि का गबन सामने आया है। दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870रुपए  की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई है।

चार साल तक कंपनी की राशि जमा नहीं कराने का आरोप

 जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज साहू वर्ष 2019-20 से 2022-23 के बीच रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में पदस्थ था। इसी अवधि में कंपनी की राशि बैंक खाते में जमा नहीं कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पिपरिया पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और गबन से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन से जुड़े कृत्य स्वीकार किए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
 इस मामले में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में पिपरिया पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें