Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Crime News: कवर्धा में 4.30 करोड़ का गबन, बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में…
Coriander recorded in place of paddy crop (Image Source: social media)
Coriander recorded in place of paddy crop (Image Source: social media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर

Mahasamund News: महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के ग्राम हिच्छा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की लापरवाही से किसान भोलाराम साहू की धान की फसल सरकारी रिकॉर्ड में धनिया दर्ज हो गई। इसके चलते किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए परेशान है। रिकॉर्ड में सुधार होने के बाद ही धान खरीदी और टोकन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 11:36 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी का महाअभियान जारी है, जहाँ एक ओर सरकार किसानों को हरसंभव सुविधा देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही अन्नदाताओं पर भारी पड़ रही है। महासमुंद जिले से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सिस्टम की कार्यशैली पर सिर पीट लेंगे। यहाँ एक किसान ने खेत में पसीना बहाकर धान की फसल उगाई, लेकिन सरकारी कागजों में उसे 'धनिया' बना दिया गया। अब नतीजा यह है कि किसान धान बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

धान की बाली और धनिया का पौधा एक जैसा? पटवारी का अजब तर्क 

पूरा मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिच्छा का है। यहाँ के रहने वाले किसान भोलाराम साहू ने इस सीजन में अपनी मेहनत और जमापूंजी लगाकर खेत में धान की बंपर फसल लहलहाई थी। उम्मीद थी कि धान बिकेगा तो घर की आर्थिक स्थिति संभलेगी। लेकिन, जब डिजिटल क्रॉप सर्वे का ऑनलाइन रिकॉर्ड सामने आया, तो भोलाराम के पैरों तले जमीन खिसक गई। सरकारी पोर्टल पर उनकी धान की फसल को 'धनिया' दर्ज कर दिया गया था। जब इस संगीन लापरवाही को लेकर ग्राम हिच्छा की पटवारी अलका यदु से सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब और भी ज्यादा चौंकाने वाला था। पटवारी साहिबा का तर्क था कि 'धान और धनिया के पौधे एक जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए शायद यह गलती हो गई होगी। सर्वेयर ने जो ऐप पर भरा, हमने उसे अप्रूव कर दिया। वैसे भी, अगर हम हड़ताल पर न होते, तो अब तक सुधार हो जाता।

कागजी भूल की सजा भुगत रहा अन्नदाता 

सवाल यह उठता है कि आखिर कृषि और राजस्व विभाग के सर्वेयर बिना किसी भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) के ऑफिस में बैठकर कैसे रिपोर्ट फाइनल कर देते हैं? हर कोई जानता है कि धनिया मूल रूप से रबी यानी ठंड के मौसम में बोई जाने वाली फसल है, जबकि धान खरीफ यानी मानसून की फसल है। दोनों फसलों और उनके पौधों में जमीन-आसमान का फर्क होता है। इसके बावजूद, बिना सोचे-समझे इस त्रुटिपूर्ण डेटा को ऑनलाइन अप्रूव कर दिया गया।

अब क्या है स्थिति? 

खट्टी उपार्जन समिति के प्रबंधक कौशल साहू ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखते हुए बताया कि जब किसान भोलाराम अपना धान बेचने के लिए समिति पहुँचे, तब ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगालने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ। नियमों के मुताबिक, जब तक राजस्व विभाग या तहसीलदार स्तर से इस गलती को सुधारा नहीं जाता और पोर्टल पर फसल का प्रकार अपडेट होकर नया टोकन नहीं कटता, तब तक समिति उनका एक दाना भी नहीं खरीद सकती। कुल मिलाकर, गलती सिस्टम और सर्वेयर की है, लेकिन इसका खामियाजा उस किसान को भुगतना पड़ रहा है, जिसने महीनों धूप-छांव में मेहनत कर अपनी फसल तैयार की थी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और किसान को राहत पहुंचाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें