Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत चोरी का खुलासा : सीसी कैमरा, तौल कांटा समेत सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत चोरी का खुलासा : सीसी कैमरा, तौल कांटा समेत सामान चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आर…
गबन मामले के चौथे आरोपी गिरफ्तार
गबन मामले के चौथे आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING महासमुंद

गबन मामला : 22 लाख के गबन में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

भारत फाइनेंशियल लिमिटेड की सरायपाली शाखा में 22.66 लाख रुपये से अधिक के गबन मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी दीपक कुमार चौहान को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल सभी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
13 Jul 2026, 07:53 AM
महासमुंद
भारत फाइनेंशियल लिमिटेड की सरायपाली शाखा में 22.66 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे चौथे आरोपी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में शामिल चारों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को कंपनी के अधिकारी हेमेन्द्र राजाराम जगबंधु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्यरत चार कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से हितग्राहियों से जमा कराई गई 22,66,645 रुपये की राशि कंपनी में जमा न कर उसका गबन कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 341/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फरार आरोपी गिरफ्तार  

प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिलते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने पहले शुभम पाणीग्राही को गिरफ्तार किया था। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और डाटा विश्लेषण के आधार पर 8 जून 2026 को रोहन प्रधान और प्रमोद महंत को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

सरायपाली थाना
मोबाइल नंबर से मिली जानकारी 

मामले का अंतिम आरोपी दीपक कुमार चौहान लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार तकनीकी निगरानी और डाटा विश्लेषण कर रही थी। इसी दौरान जांच अधिकारियों को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जानकारी मिली, जिसका उपयोग आरोपी द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने रायगढ़ में घेराबंदी कर दीपक कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रकरण की जांच बढ़ाई आगे 

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच, डाटा विश्लेषण और लगातार की गई कार्रवाई के कारण लंबे समय से फरार आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। मामले में शामिल सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ गबन प्रकरण की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें