Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: इमलीभांठा में जुआ खेलते 6 आरोपी …
Gambling crackdown by Mahasamund Police  (Image Source: Keertiman Media)
Gambling crackdown by Mahasamund Police (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: इमलीभांठा में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.17 लाख रुपये की सामग्री जब्त

Mahasamund News: इमलीभांठा वार्ड नंबर-02 में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 37 हजार रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन और 2 दोपहिया वाहन समेत कुल 1,17,060 रुपये की संपत्ति जब्त की। मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 08:01 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-02 इमलीभांठा क्षेत्र में दबिश दी और ताश के पत्तों पर पैसों दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 शातिर जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य सामान समेत कुल 1,17,060 रुपये की मशरूका जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई 

मिली जानकारी के अनुसार, थाना महासमुंद में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा अपनी टीम (जिसमें साइबर सेल और थाना कोतवाली के बल शामिल थे) के साथ 1 नवंबर 2026 की रात टाउन और देहात क्षेत्र की पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से खास सूचना मिली कि इमलीभांठा वार्ड नंबर-02 में कुछ लोगजमा होकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर स्वतंत्र गवाहों (नकुल सोनी और आशीष उर्फ हन्नू साहू) को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर पूरी कार्रवाई में शामिल किया गया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

मौके से पुलिस ने पूछताछ कर निम्नलिखित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  1. हेमंत चन्द्राकर (43 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 02, इमलीभांठा, महासमुंद

  2. वेदकुमार यादव (26 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 02, इमलीभांठा, महासमुंद

  3. मेघनाथ साहू (35 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 02, इमलीभांठा, महासमुंद

  4. रवि साहू (20 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 03, श्रीराम वाटिका, इमलीभांठा, महासमुंद

  5. हरीश निषाद (23 वर्ष) – निवासी चम्पारण, थाना नयापारा, जिला रायपुर

  6. गोविन्द निषाद (26 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 02, इमलीभांठा, महासमुंद

    जब्त सामग्री का विवरण

तलाशी के दौरान आरोपियों के फड़ और पास से कुल 37,000 रुपये नगद, महंगे स्मार्टफोन्स और वाहन बरामद किए गए:

  • नगदी रकम: 37,000 रुपये

  • मोबाइल फोन: 04 नग अलग-अलग कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल (कीमत करीब 20,000 रुपये)

  • वाहन: 02 नग गाड़ियां (एक अपाचे और एक स्कूटी, कुल कीमत करीब 60,000 रुपये)

  • अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश का 1 पैकेट (कीमत 50 रुपये) और एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी (कीमत 10 रुपये)

  • कुल जप्त संपत्ति: 1,17,060/- रुपये

कानूनी कार्रवाई 

आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं संगठित रूप से अपराध कारित करने के तहत बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत पाया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और मामले की आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें