Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे Ujjain Hotel Accident: वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत Gambling Raid: गुड़रूपारा और खैरा में जुआरियों पर शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 17 आरोपी गिरफ्तार और लाखों की संपत्ति जब्त Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे Ujjain Hotel Accident: वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत Gambling Raid: गुड़रूपारा और खैरा में जुआरियों पर शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 17 आरोपी गिरफ्तार और लाखों की संपत्ति जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Gambling Raid: गुड़रूपारा और खैरा में जुआरियों पर…
17 accused arrested for gambling (Image Source: AI Photo)
17 accused arrested for gambling (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Gambling Raid: गुड़रूपारा और खैरा में जुआरियों पर शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 17 आरोपी गिरफ्तार और लाखों की संपत्ति जब्त

Gambling Raid: महासमुंद के गुड़रूपारा तालाब और ग्राम खैरा में पुलिस ने जुए के दो अड्डों पर कार्रवाई कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकदी, 14 मोबाइल और 9 मोटरसाइकिल समेत 2,29,560 रुपए की संपत्ति जब्त की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 07:49 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gambling Raid: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 17 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान समेत कुल 2 लाख 29 हजार से अधिक की मशरूका जब्त की है।

गुड़रूपारा तालाब किनारे चल रहा था बड़ा जुआ, 11 गिरफ्तार 

प्रशिक्षु उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महासमुंद के गुड़रूपारा तालाब किनारे कुछ लोग ताश पत्तों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में दबिश देकर पुलिस ने 11 जुआरियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के फड़ और पास से कुल 2,190 रुपए नगद, 6 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल (कीमत करीब 24,000 रुपए), 9 मोटरसाइकिलें (कीमत करीब 1,80,000 रुपए), ताशपत्ती और प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 2,06,250 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. रोहन विश्वकर्मा (29 वर्ष) - निवासी वार्ड 20, स्टेशन रोड, महासमुंद

  2. आयुष नामदेव (19 वर्ष) - निवासी वार्ड 18, गुरूपारा, महासमुंद

  3. कोमल सिन्हा (26 वर्ष) - निवासी वार्ड 15, शीतला पारा, महासमुंद

  4. मिथलेश पटेल (22 वर्ष) - निवासी वार्ड 17, कुर्मीपारा, महासमुंद

  5. टेकराम कनौज (22 वर्ष) - निवासी वार्ड 18, गुरूपारा, महासमुंद

  6. करण जलक्षत्री (21 वर्ष) - निवासी वार्ड 18, गुरूपारा, महासमुंद

  7. उदय यादव (20 वर्ष) - निवासी वार्ड 27, बजरंग चौक, गुरूपारा, महासमुंद

  8. सोनू कनौज्जे (25 वर्ष) - निवासी वार्ड 27, बजरंग चौक, गुरूपारा, महासमुंद

  9. अमित धीवर (20 वर्ष) - निवासी वार्ड 15, शीतला पारा, महासमुंद

  10. मोहित कुमार यदु (50 वर्ष) - निवासी वार्ड 18, गुरूपारा शिव चौक, महासमुंद

  11. रवि कांत बजाज (40 वर्ष) - निवासी वार्ड 29, बीटीआई रोड, महासमुंद

    ग्राम खैरा शिव चौक के पास पकड़ाया जुए का फड़, 6 आरोपी धराए 

एक अन्य मामले में, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक युवराज खुंटे की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा शिव चौक के पास दबिश दी। यहां भी मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे 6 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,250 रुपए नगद, 5 मोबाइल फोन (कीमत करीब 20,000 रुपए), ताशपत्ती और अन्य सामग्री समेत कुल 23,310 रुपए की सामग्री जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. कानू चंद्राकर (22 वर्ष)

  2. योगेश चंद्राकर (27 साल)

  3. खोमन तारक (34 साल)

  4. भूपेंद्र टंडन (27 साल)

  5. अमन चंद्राकर (29 साल)

  6. राजकुमार बंजारे (31 साल) (सभी निवासी ग्राम खैरा, थाना व जिला महासमुंद)

कानूनी कार्रवाई 

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले में जुआरियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें